'रामायण' पर आधारित फिल्मों और शो की सूची में शामिल हुई 'आदिपुरुष'
'रामायण' पर आधारित फिल्मों और शो की सूची में शामिल हुई 'आदिपुरुष'
Published : Jun 16, 2023, 6:53 pm IST
Updated : Jun 16, 2023, 6:53 pm IST
SHARE ARTICLE
'Adipurush' joins the list of films and shows based on 'Ramayana'
'Adipurush' joins the list of films and shows based on 'Ramayana'

फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह और सैफ अली खान जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

 New Delhi: एक्शन और 'स्पेशल इफेक्ट्स' से भरपूर फिल्म 'आदिपुरुष' संस्कृत महाकाव्य रामायण पर बनने वाली फिल्मों और शो की सूची में शामिल हो गई है। फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह और सैफ अली खान जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

यहां इस पौराणिक महाकाव्य पर आधारित छोटे और बड़े पर्दे के लिए बनी कुछ एनिमेटेड और अन्य फिल्मों का उल्लेख किया गया है।

'राम राज्य' (1943) : फिल्मकार विजय भट्ट की ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ फीचर फिल्म 'राम राज्य' रामायण पर फिल्म बनाने के शुरुआती प्रयासों में से एक थी।

फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया और यह हिट रही। इस फिल्म में अभिनेता प्रेम अदीब ने भगवान राम और शोभना समर्थ ने माता सीता की भूमिका निभाई थी। इंडियन सिनेमा हेरिटेज फाउंडेशन के अनुसार महात्मा गांधी ने भी 'राम राज्य' देखी थी।

'संपूर्ण रामायण' (1961) : फिल्मकार बाबूभाई मिस्त्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म में महिपाल और अनीता गुहा ने अभिनय किया था। बसंत पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही और सिनेमाघरों में लगातार 25 सप्ताह तक इसे प्रदर्शित किया गया।

'रामायण' (1987 टीवी धारावाहिक) : फिल्मकार रामानंद सागर ने इस बेहद लोकप्रिय धारावाहिक की पटकथा लिखी और इसका निर्देशन भी किया। यह धारावाहिक वर्ष 1987 से 1988 के बीच दूरदर्शन के डीडी नेशनल चैनल पर प्रसारित हुआ। 

हिंदी सिनेमा और टेलीविजन जगत में यह धारावाहिक रामायण पर बनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ कृति मानी जाती है। भारतीयों की एक पीढ़ी के लोग अभिनेता अरुण गोविल में अभी भी भगवान राम और दीपिका चिखलिया में देवी सीता का स्वरूप देखते हैं। कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में लागू किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान इस शो को डीडी नेशनल पर एक बार फिर से प्रसारित किया गया था। वैश्विक स्तर पर 16 अप्रैल 2020 को इस धारावाहिक को रिकॉर्ड 7.7 करोड़ लोगों ने देखा था।.

'रामायण : द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' (1992) : इस एनिमेटेड फिल्म का निर्माण भारत और जापान के सहयोग से किया गया था। फिल्म का निर्देशन युगो साको ने किया था। दिवंगत भारतीय एनिमेटर राम मोहन ने फिल्म का सह-निर्देशन किया। फिल्म को अंग्रेजी में रिलीज किया गया था और बाद में अरुण गोविल ने भगवान राम और अमरीश पुरी ने रावण के लिए हिंदी में डब किया। दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी फिल्म के लिए अपनी आवाज दी। हालांकि, बाबरी मस्जिद दंगों के दौरान फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।.

'लव कुश' (1997) :  यह फिल्म रावण पर भगवान राम की जीत के बाद की कहानी पर आधारित थी। इसमें दिग्गज अभिनेता जितेंद्र को राम, जया प्रदा को सीता के रूप में दिखाया गया था जबकि दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई थी।.

'रामायण' (2008 टीवी धारावाहिक) : रामानंद सागर के धारावाहिक के 20 वर्ष बाद इस धारावाहिक का निर्माण किया गया। करीब 300 एपिसोड वाले इस धारावाहिक को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया, लेकिन यह मूल धारावाहिक की बराबरी नहीं कर सका। इसमें अभिनेता गुरमीत चौधरी ने भगवान राम और अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने सीता की भूमिका निभाई और काफी लोकप्रिय हुए।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM