Saif Ali Khan News: सैफ अली खान पर हमले के बाद पत्नी करीना कपूर का पहला बयान

खबरे |

खबरे |

Saif Ali Khan News: सैफ अली खान पर हमले के बाद पत्नी करीना कपूर का पहला बयान
Published : Jan 17, 2025, 1:33 pm IST
Updated : Jan 17, 2025, 1:33 pm IST
SHARE ARTICLE
Wife Kareena Kapoor first statement after the attack on Saif Ali Khan News In Hindi
Wife Kareena Kapoor first statement after the attack on Saif Ali Khan News In Hindi

सैफ अली खान पर हुए हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। देर रात एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसा और उन पर चाकू से हमला कर दिया

Kareena Kapoor first Statement After Attack On Saif Ali Khan News In Hindi: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बीती रात हुए हमले से हर कोई चिंतित है। पुलिस ने आज एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है। इस बीच सैफ की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान का हमले के बाद पहला बयान सामने आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया अदा किया है। करीना ने लोगों से धैर्य रखने और अपने परिवार को सदमे से उबरने के लिए समय देने को कहा है।

करीना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक लंबा पोस्ट लिखा है। उन्होंने कहा कि यह दिन उनके और उनके परिवार के लिए बेहद कष्टकारी था। हम अभी भी इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।'

करीना ने आगे मीडिया और लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है। उन्होंने लिखा कि मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि किसी भी तरह की अटकलें न लगाएं और लगातार कवरेज न करें। हमारी सहायता के लिए आप सभी का धन्यवाद।

सैफ अली खान पर हुए हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। देर रात एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसा और उन पर चाकू से हमला कर दिया और फिर भाग गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। आज मुंबई पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है।

(For more news apart from Wife Kareena Kapoor first statement after the attack on Saif Ali Khan News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM