Salman Khan News: महिला ने की सलमान खान के घर में घुसने कोशिश, सिक्योरिटी ने पुलिस को सौंपा; 2 दिन में दूसरी घटना

खबरे |

खबरे |

Salman Khan News: महिला ने की सलमान खान के घर में घुसने कोशिश, सिक्योरिटी ने पुलिस को सौंपा; 2 दिन में दूसरी घटना
Published : May 22, 2025, 3:24 pm IST
Updated : May 22, 2025, 3:24 pm IST
SHARE ARTICLE
A woman tried to enter Salman Khan house  Mumbai Galaxy Apartment News In Hindi
A woman tried to enter Salman Khan house Mumbai Galaxy Apartment News In Hindi

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि घटनाक्रम 20 मई का है।

A woman tried to enter Salman Khan house  Mumbai Galaxy Apartment News In Hindi: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक लड़की के घुसने की खबर आई है। पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि घटनाक्रम 20 मई का है। लड़की अवैध रूप से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास - गैलेक्सी अपार्टमेंट - में घुस गई।

इससे पहले 19 मई को आधी रात को भी एक महिला ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षा गार्डों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया था।अब दोनों मामलों की जांच जारी है।

सलमान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा

2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं। सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है। गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के बाद जनवरी में सलमान के अपार्टमेंट की बालकनी बुलेटप्रूफ कर दी गई है। साथ ही हाई रेजोल्यूशन कैमरे भी चारों तरफ लगाए गए हैं।

(For More News Apart From A woman tried to enter Salman Khan house  Mumbai Galaxy Apartment News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM