इग्नोर कॉन्ट्रोवर्सी के बाद सलमान-विक्की ने एक -दूसरे को लगाया गले, बोले- वीडियो में गलत दिखाया गया..
इग्नोर कॉन्ट्रोवर्सी के बाद सलमान-विक्की ने एक -दूसरे को लगाया गले, बोले- वीडियो में गलत दिखाया गया..
Published : May 27, 2023, 1:40 pm IST
Updated : May 27, 2023, 1:40 pm IST
SHARE ARTICLE
After Ignore Controversy, Salman-Vicky hugged each other
After Ignore Controversy, Salman-Vicky hugged each other

ट्रोलिंग के बाद विक्की कौशल ने खुद इस वीडियो के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि असल में ऐसा कुछ भी नहीं है, जैसा वीडियो में दिख रहा है। ..

IIFA 2023: इस साल आईफा 2023 (IIFA 2023) का आयोजन अबू धाबी में हो रहा है। इस बीच बॉलीवुड सितारे वहां शिरकत कर रहे हैं. स्टार्स अपने स्टाइलिश लुक्स से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. इसके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

वहीं अब अवार्ड शो से विक्की कौशल और सलमान खान के एक वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरी है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल हो रही है। 

वायरल वीडियो में विकी कौशल फैन्स के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं, इसी बीच सलमान खान वहां पहुंचते है और उनके बॉडीगार्ड  विक्की को धक्का देते नजर आ रहे है। इतना ही नहीं विकी उनसे कुछ कहने की कोशिश करते हैं लेकिन सलमान उन्हें इग्नोर कर आगे बढ़ जाते हैं। जिसके बाद सलमान खान को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

इग्नोर कॉन्ट्रोवर्सी के बीच सलमान और विक्की कौशल का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें IIFA रॉक्स इवेंट के दौरान ग्रीन कार्पेट पर सलमान विक्की को गले लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों स्टार्स एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं.

दूसरे वायरल वीडियो में विकी कौशल नजर आ रहे हैं, इसी बीच सलमान वहां पहुंच जाते हैं. वे विक्की के पास जाते हैं। इस बार सलमान, विक्की एक दूसरे को गले लगते नजर आते हैं.

ट्रोलिंग के बाद बोलें विक्की कौशल

ट्रोलिंग के बाद विक्की कौशल ने खुद इस वीडियो के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि असल में ऐसा कुछ भी नहीं है, जैसा वीडियो में दिख रहा है। जब मीडिया ने विक्की कौशल से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'शायद कुछ चीजें वीडियो में नहीं दिखाई गई हैं और इसलिए इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।' अभिनेता ने कहा कि चीजें वास्तव में वैसी नहीं हैं जैसी वे वीडियो में दिखती हैं। इसके बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।"

शुक्रवार को सामने आए वीडियो के बाद से ही सलमान को उनके रूड बिहेवियर के लिए ट्रोल किया जा रहा था। हालांकि, दोनों के गले लगने वाले वीडियो के सामने आने के बाद से भाईजान के फैंस बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर फैंस सलमान और विक्की के इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM