फरहान अख्तर ने रद्द किया ऑस्ट्रेलिया में अपना कार्यक्रम

खबरे |

खबरे |

फरहान अख्तर ने रद्द किया ऑस्ट्रेलिया में अपना कार्यक्रम
Published : Feb 28, 2023, 2:26 pm IST
Updated : Feb 28, 2023, 2:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Farhan Akhtar cancels his show in Australia
Farhan Akhtar cancels his show in Australia

फरहान तथा उनके बैंड को अगले सप्ताह के अंत में सिडनी तथा मेलबर्न में कार्यक्रम पेश करना था।

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता और गायक फरहान अख्तर ने मंगलवार को घोषणा की है कि उनका बैंड ‘‘फरहान लाइव’’ ऑस्ट्रेलिया में अपना कार्यक्रम ‘‘अप्रत्याशित परिस्थितियों’’ के कारण पेश नहीं कर पाएगा। फरहान तथा उनके बैंड को अगले सप्ताह के अंत में सिडनी तथा मेलबर्न में कार्यक्रम पेश करना था।

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में फरहान ने लिखा, ‘‘हमारे बैंड फरहान लाइव को अपना ऑस्ट्रेलिया दौरा अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण रद्द करना पड़ा है। हम आने वाले सप्ताहांत में सिडनी और मेलबर्न की यात्रा नहीं कर पाएंगे।"

अभिनेता ने आगे लिखा, "मैं निकट भविष्य में आप के खूबसूरत देश में आने और आपके लिए कार्यक्रम पेश करने की उम्मीद करता हूं।" फरहान का आखिरी शो रविवार को पुणे में हुआ था। जहां, उन्होंने अपने कुछ हिट और लोकप्रिय गानों पर प्रस्तुति दी थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM