Vikrant Massey in Don 3: रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी की डॉन 3 में विलेन बनेंगे विक्रांत मैसी!

खबरे |

खबरे |

Vikrant Massey in Don 3: रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी की डॉन 3 में विलेन बनेंगे विक्रांत मैसी!
Published : Jan 29, 2025, 5:52 pm IST
Updated : Jan 29, 2025, 5:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Vikrant Massey will play villain in Ranveer Singh Don 3 News In Hindi
Vikrant Massey will play villain in Ranveer Singh Don 3 News In Hindi

रणवीर सिंह अब 'डॉन 3' में विक्रांत मैसी का सामना करने जा रहे हैं।

Vikrant Massey will play villain in Ranveer Singh Don 3 News In Hindi: विक्रांत मैसी का नाम अब बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो चुका है। एक्टर ने '12वीं फेल' और 'डेथ ऑफ द गंज' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि एक्टर ने अपना पहला प्रोजेक्ट बतौर विलेन साइन कर लिया है। ओटीटी फिल्म सेक्टर 36 में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर अब बड़े पर्दे पर विलेन के रोल में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो विक्रांत फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' में विलेन का किरदार निभाने जा रहे हैं। अभी तक इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के मेकर्स ने सिर्फ रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी को ही कंफर्म किया है। 

 सूत्रों के मुताबिक, रणवीर सिंह अब 'डॉन 3' में विक्रांत मैसी का सामना करने जा रहे हैं। विक्रांत फिल्म में विलेन की भूमिका निभाएंगे। वहीं मेकर्स जल्द ही फिल्म में विक्रांत मैसी की एंट्री की भी घोषणा कर सकते हैं। इस बीच, डॉन फ्रेंचाइजी में 12वीं फेल एक्टर की एंट्री से सोशल मीडिया काफी खुश नजर आया। गौरतलब है कि विक्रांत और रणवीर ने दो फिल्मों लुटेरा और दिल धड़कने दो में साथ काम किया है। हालांकि, इन दोनों फिल्मों में विक्रांत ने सपोर्टिंग रोल निभाया है, लेकिन अब वह रणवीर के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। 

आपको बता दें कि रणवीर सिंह और विक्रांत मैसी की फिल्म 'डॉन 3' का निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं। फिल्म की हीरोइन की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर आएगी। यह पहली बार है जब दोनों सिंधी एक्टर किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। 

विक्रांत मैसी आखिरी बार इस फिल्म में नजर आए थे

विक्रांत मैसी आखिरी बार फिल्म द साबरमती रिपोर्ट में नजर आए थे। इससे पहले उन्होंने सेक्टर 36 सीरीज में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था। इसके अलावा उनकी '12वीं फेल' भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। यह फिल्म असल जिंदगी की कहानी पर आधारित थी। जिसमें एक्टर ने बिहार के एक लड़के का किरदार निभाया था, जो तमाम चुनौतियों के बावजूद आईपीएस अफसर बनता है। 


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM