Box Office Report: जानें सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कमा पाई केसरी 2 और ग्राउंड जीरो

खबरे |

खबरे |

Box Office Report: जानें सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कमा पाई केसरी 2 और ग्राउंड जीरो
Published : Apr 29, 2025, 1:51 pm IST
Updated : Apr 29, 2025, 1:51 pm IST
SHARE ARTICLE
 Ground Zero Kesari 2 Box Office Report News In Hindi
Ground Zero Kesari 2 Box Office Report News In Hindi

आपको बताते है कि सोमवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया?

 Ground Zero  Kesari 2 Box Office Report News In Hindi: सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली। इमरान हाशमी की 'ग्राउंड जीरो' के कलेक्शन में कल 70 फीसदी की गिरावट आई। 'केसरी 2' के कलेक्शन में 62 फीसदी और सनी देओल की 'जाट' के कलेक्शन में 69 फीसदी की गिरावट आई। तो चलिए आपको बताते है कि सोमवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया?

ग्राउंड जीरो  

'ग्राउंड जीरो' की बॉक्स ऑफिस पर कमजोर शुरुआत हुई थी। हालांकि बाद में इसकी कमाई में सुधार हुआ। वीकेंड पर फिल्म ने खुद को संभाला। पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने के बाद शनिवार को 1.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, लेकिन सोमवार को इसकी कमाई में 70 फीसदी की गिरावट आई। फिल्म ने सोमवार को 63 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो इसने अब तक 5.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि 'ग्राउंड जीरो' खूंखार आतंकवादी 'गाजी बाबा' के खात्मे पर आधारित है। फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा सई ताम्हणकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, रॉकी रैना और गुनीत सिंह जैसे कलाकार भी हैं।

केसरी: चैप्टर 2

'केसरी: चैप्टर 2' ने वीकेंड पर भी छलांग लगाई। फिल्म ने रविवार को बढ़त के साथ 8.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि, सोमवार को फिल्म की कमाई में कमी आई। फिल्म ने सोमवार को 62 फीसदी की गिरावट के साथ 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन 50 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। इसकी शुरुआत ओपनिंग डे पर 7.75 करोड़ से हुई थी। वीकेंड पर बढ़त के साथ फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस से 68.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 'केसरी: चैप्टर 2' का बजट करीब 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

जाट

सनी देओल की 'जाट' भी सोमवार को कमजोर पड़ गई। बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई में भी गिरावट आई है। फिल्म ने सोमवार को 62 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 85.62 करोड़ रुपये कमाए हैं।

(For More News Apart From  Ground Zero  Kesari 2 Box Office Report News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM