Sikandar Box Office Collection News: जानें सिकंदर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस में कितनी की कलेक्शन
Sikandar Box Office Collection News: जानें सिकंदर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस में कितनी की कलेक्शन
Published : Mar 31, 2025, 12:57 pm IST
Updated : Mar 31, 2025, 12:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Sikandar Box Office first day Collection News in hindi
Sikandar Box Office first day Collection News in hindi

सैकनिलक के मुताबिक, सिकंदर ने पहले दिन 26 करोड़ की कमाई की।

Sikandar Movie News in Hindi: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और मौजूदा समय में फैन्स की पसंदीदा रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म सिकंदर 30 मार्च को रिलीज हो गई है। फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं, लेकिन भाईजान की तगड़ी फैन फॉलोइंग की वजह से फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी इस फिल्म का लोग लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है।

सिकंदर का ओपनिंग डे कलेक्शन

सैकनिलक के मुताबिक, सिकंदर ने पहले दिन 26 करोड़ की कमाई की। ट्रेड पोर्टल सैकनिलक के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, सिकंदर एक हफ़्ते में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकता है। सलमान के स्टारडम को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म ओवरसीज से 5-10 करोड़ रुपये से ज़्यादा का कलेक्शन कर लेगी। 200 करोड़ के बजट में बनी सिकंदर को ईद की छुट्टी का भी फ़ायदा मिल सकता है। धमाकेदार एक्शन, बेहतरीन डायलॉग और स्टार पावर से भरपूर इस फिल्म को इंडिया टीवी ने 3.5 की रेटिंग दी है।

सिकंदर के बारे में

फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है और इसका निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और सलमान खान फिल्म्स ने किया है। सिकंदर में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल , सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स पर आधारित है जो अन्याय के खिलाफ लड़ता है और भ्रष्ट सिस्टम से बाहर निकलने का रास्ता बनाता है। वहीं रश्मिका मंदाना और सलमान की रोमांटिक केमिस्ट्री काफी चर्चा में है। दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आए हैं। 

(For ore news apart From Sikandar Box Office first day Collection News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi) 
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM