18 अगस्त को रिलीज होगी अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘घूमर’

खबरे |

खबरे |

18 अगस्त को रिलीज होगी अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘घूमर’
Published : Jul 31, 2023, 4:46 pm IST
Updated : Jul 31, 2023, 4:46 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

फिल्म में शबाना आजमी और अंगद बेदी ने भी अभिनय किया है।

मुंबई: सैयामी खेर और अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्मकार आर. बाल्की की फिल्म “घूमर” 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

निर्माताओं के अनुसार फिल्म में ‘पैराप्लेजिया’ (शरीर के अंगों पर असर डालने वाली बीमारी) से ग्रस्त खिलाड़ी ( सैयामी खेर ) के अपने कोच (अभिषेक बच्चन) के मार्गदर्शन में क्रिकेटर बनने की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में ‘पैराप्लेजिया’ गेंदबाज की भूमिका निभाने वालीं खेर ने बाएं हाथ में क्रिकेट की गेंद पकड़े हुए अपना पोस्टर ट्विटर पर साझा किया, जिसमें उनके बराबर में बच्चन खड़े हैं।

अभिनेत्री ने ट्वीट किया, “लाइफ, लॉजिक का खेल नहीं...मैजिक का खेल है। घूमर 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”. बाल्की ने राहुल सेनगुप्ता और ऋषि विरमानी के साथ फिल्म की पटकथा लिखी है। फिल्म में शबाना आजमी और अंगद बेदी ने भी अभिनय किया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM