Aishwarya Rai Divorce News: ऐश्वर्या राय ने छोड़ा Bachchan House? अभिषेक बच्चन से रिश्ता तोड़ सकती है एक्ट्रेस! जानें सब

खबरे |

खबरे |

Aishwarya Rai Divorce News: ऐश्वर्या राय ने छोड़ा Bachchan House? अभिषेक बच्चन से रिश्ता तोड़ सकती है एक्ट्रेस! जानें सब
Published : Dec 15, 2023, 5:07 pm IST
Updated : Dec 15, 2023, 5:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Aishwarya Rai Divorce News
Aishwarya Rai Divorce News

 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार से जुड़े लोगों का कहना है कि ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी बेटी आराध्या की वजह से अब तक साथ थे।

Aishwarya Rai may break her relationship with Abhishek Bachchan  News In Hindi: पिछले कई दिनों से बच्चन परिवार में तनाव की खबरें आ रही हैं। बच्चन परिवार के इकलौते बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन की चर्चा लगातार हो रही है। वहीं अब एक नई अपडेट सामने आई है कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच तनाव और बढ़ गया है। संभव है कि दोनों अलग होने का फैसला कर सकते हैं.

 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार से जुड़े लोगों का कहना है कि ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी बेटी आराध्या की वजह से अब तक साथ थे। नहीं तो पिछले कुछ सालों में दोनों के बीच चीजें खराब होती गईं  हैं और अब दोनों कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच दूरियां काफी बढ़ गई हैं। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार से दूर रह रही हैं। इन दिनों वह अपनी मां के साथ रह रही हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इसलिए 'रोजाना स्पोक्समैन' इस खबर की पुष्टि नहीं करता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या राय बच्चन का अपनी सास जया बच्चन के साथ भी रिश्ता कुछ खास नहीं है। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते हैं. इन विवादों में अभिषेक ने हमेशा अपने माता-पिता का साथ दिया है। इन्हीं वजहों से ऐश्वर्या और उनके पति के बीच झगड़े बढ़ गए हैं।

इन दिनों अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता बच्चन भी 'जलसा' घर में शिफ्ट हो गई हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने यह घर अपनी बेटी के नाम किया है। जब से बिग बी ने यह फैसला लिया है तब से ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच तनाव की खबरें भी आ रही हैं।

(For more news apart from Aishwarya Rai Divorce News​ ', stay tuned to Rozana Spokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM