Guru Randhawa News: गुरु रंधावा का बड़ा ऐलान, बाढ़ प्रभावित इलाकों में बाटेंगे गेहूं के बीज, ताकि फिर से हो सके नई शुरुआत

खबरे |

खबरे |

Guru Randhawa News:गुरु रंधावा का बड़ा ऐलान, बाढ़ प्रभावित इलाकों में बाटेंगे गेहूं के बीज, ताकि फिर से हो सके नई शुरुआत
Published : Sep 9, 2025, 2:05 pm IST
Updated : Sep 9, 2025, 2:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Guru Randhawa big announcement, will distribute wheat seeds in flood affected areas news in hindi
Guru Randhawa big announcement, will distribute wheat seeds in flood affected areas news in hindi

यह पहल उनके अपनी जड़ों से गहरे जुड़ाव और पंजाब के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Guru Randhawa News In Hindi : पंजाबी गायक गुरु रंधावा हमेशा संकट की घड़ी में अपने लोगों के साथ खड़े रहे हैं। हाल ही में पंजाब में आई भीषण बाढ़ के दौरान, वह सबसे पहले प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आए। इससे पहले उन्होंने एक माँ का टूटा हुआ घर दोबारा बनाने का वादा किया था, जिसका आशियाना बाढ़ में तबाह हो गया था।

अब गुरु रंधावा ने किसानों के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने घोषणा की है कि जैसे ही बाढ़ का पानी उतर जाएगा और हालात सामान्य होने लगेंगे, वह बाढ़ प्रभावित किसानों को गेहूं के बीज मुफ्त में बांटेंगे, ताकि वह फिर से खेती शुरू कर सकें और अपनी जिंदगी को सम्मान के साथ दोबारा संवार सकें।

यह पहल उनके अपनी जड़ों से गहरे जुड़ाव और पंजाब के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

गुरु रंधावा का बयान:

"जब पानी का स्तर नीचे जाएगा, तब मैं बाढ़ प्रभावित गांवों में गेहूं के बीज बांटूंगा, ताकि अगली फसल बोई जा सके और लोग नई शुरुआत कर सकें।"

(For more news apart from Guru Randhawa big announcement, will distribute wheat seeds in flood affected areas news in hindi, stay tuned to Rozana spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM