बुकमायशो ने पंजाबी-कनाडाई गायक शुभनीत सिंह का शो किया रद्द

खबरे |

खबरे |

बुकमायशो ने पंजाबी-कनाडाई गायक शुभनीत सिंह का शो किया रद्द
Published : Sep 20, 2023, 5:45 pm IST
Updated : Sep 20, 2023, 5:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjabi-Canadian singer Shubneet Singh
Punjabi-Canadian singer Shubneet Singh

बुकमायशो ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि वह सात से दस दिनों के भीतर टिकटों का पूरा पैसा वापस कर देगा।

New Delhi: ऑनलाइन टिकट बुकिंग एप बुकमायशो ने गायक शुभनीत सिंह के भारत में कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। बुकमायशो ने यह कदम शुभनीत सिंह के कथित तौर पर खालिस्तानी समर्थक होने को लेकर सोशल मीडिया पर बहिष्कार का सामना करने के बाद उठाया है।

बुकमायशो ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि वह सात से दस दिनों के भीतर टिकटों का पूरा पैसा वापस कर देगा।

उसने 'एक्स' पर लिखा, "गायक शुभनीत सिंह का 'स्टिल रोलिन टूर फॉर इंडिया' रद्द कर दिया गया है। बुकमायशो ने उन सभी उपभोक्ताओं के टिकट का पूरा पैसा वापस करना शुरू कर दिया है, जिन्होंने शो के लिये टिकट खरीदे थे। सात से दस दिनों के भीतर ग्राहक के मूल खाते में पैसे वापस आ जाएंगे।"

इससे पहले दिन में सोशल मीडिया मंच एक्स पर अनइंस्टालबुकमायशो ट्रेंड कर रहा था। शुभनीत को खालिस्तानी और अलगाववादी नेताओं के समर्थक के रूप में जाना जाता है। हाल ही में भारत और कनाडा के बीच राजनीतिक तनातनी के बाद दोनों देशों ने अपने देशों से एक-दूसरे के वरिष्ठ राजनियक को निष्कासित कर दिया।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस साल जून में ब्रिटिश कोलंबिया में 45 वर्षीय सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया था, जिसे भारत ने बेतुका बताकर खारिज कर दिया।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM