लोकप्रिय पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा का निधन

खबरे |

खबरे |

लोकप्रिय पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा का निधन
Published : Jul 26, 2023, 1:48 pm IST
Updated : Jul 26, 2023, 1:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Popular Punjabi singer Surinder Shinda passed away
Popular Punjabi singer Surinder Shinda passed away

उनके निधन की पर गायकों, राजनेताओं सहित कई लोगों ने दुख व्यक्त किया।

लुधियाना: ‘ पुत्त जट्टा दें’ , ‘ ट्रक बल्लिया’ , ‘बदला जट्टी दा’ और ‘ ऊंचा दर बाबा नानक दा’ जैसे लोकप्रिय पंजाबी गीतों के गायक सुरिंदर शिंदा का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने, लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी उम्र करीब 65 वर्ष थी।

उनके निधन की पर गायकों, राजनेताओं सहित कई लोगों ने दुख व्यक्त किया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट में लिखा, ''प्रसिद्ध गायक सुरिंदर शिंदा जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। 'पंजाब की आवाज' हमेशा के लिए खामोश हो गई।''

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, "महान पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा के प्रशंसकों और परिवार के प्रति गहरी संवेदना। पंजाबी संगीत में उनका योगदान अमूल्य है। उनकी आवाज अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली थी। दुनिया भर में उनके लाखों प्रशंसक शिंदा जी को याद करेंगे। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

गायक और अभिनेता हरभजन मान ने भी शिंदा के निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि पंजाबी संगीत को अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ पंजाबी लोक गायकी के एक सुनहरे युग का अंत!’’ शिंदा के परिवार में उनका एक बेटा मनिंदर शिंदा है और वह भी संगीतकार है।

Location: India, Punjab, Ludhiana

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM