Rajvir Jawanda Accident News: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का हिमाचल में एक्सीडेंट, हालत गंभीर

खबरे |

खबरे |

Rajvir Jawanda Accident News: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का हिमाचल में एक्सीडेंट, हालत गंभीर
Published : Sep 27, 2025, 5:32 pm IST
Updated : Sep 28, 2025, 12:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjabi singer Rajvir Jawanda met with an accident in Himachal news in hindi
Punjabi singer Rajvir Jawanda met with an accident in Himachal news in hindi

हिमाचल से लौटते समय कार से टक्कर

Punjabi Singer Rajvir  Jawanda Accident: पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक्सीडेंट हो गया, जब वह अपनी मोटरसाइकिल पर बद्दी से शिमला जा रहे थे। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। (Punjabi singer Rajveer Jawanda met with an accident in Himachal) 

बाइक चलाते वक्त वह सड़क पर गिर गए। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। जिसके बाद उनके ब्रेन डेड होने की भी सूचना है। इसके बाद जब उन्हें लाया जा रहा था तो अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्हें हार्ट अटैक भी आया है, जिस वजह से उनकी हालत गंभीर मानी जा रही है।"

हादसे का पता चलते ही सिंगर कंवर ग्रेवाल, कुलविंदर बिल्ला व एक्टर कर्मजीत अनमोल भी फोर्टिस अस्पताल पहुंच गए हैं। अभी तक डॉक्टरों की टीम लगातार जवंदा की जांच कर रही है। जवंदा की नाजुक स्थिति को लेकर अब डॉक्टरों के बयान का इंतजार किया जा रहा है।

मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें गंभीर घायल हालत में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जवंदा हिमाचल में बाइक पर बद्दी से शिमला जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ है।

हादसे के बाद गायक के फैंस और संगीत जगत में उनके दोस्त उनके स्वास्थ्य के बारे में चिंतित हैं और उनकी जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। गायक कंवर ग्रेवाल और कुलविंदर बिल्ला भी अस्पताल पहुंच गए हैं और डॉक्टरों की टीम जवंदा की जांच कर रही है।

(For more news apart from Punjabi singer Rajvir Jawanda met with an accident in Himachal news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM