एक्ट्रेस ने दिखाया अपने बॉयफ्रेंड का घिनौना सच, सूजी आंखों के साथ ही शेयर की तस्वीरें
एक्ट्रेस ने दिखाया अपने बॉयफ्रेंड का घिनौना सच, सूजी आंखों के साथ ही शेयर की तस्वीरें
Published : Mar 7, 2023, 3:49 pm IST
Updated : Mar 7, 2023, 3:51 pm IST
SHARE ARTICLE
The actress showed the disgusting truth of her boyfriend, shared pictures with swollen eyes
The actress showed the disgusting truth of her boyfriend, shared pictures with swollen eyes

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस अनिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस की आंखों के साथ-साथ चेहरे...

नई दिल्ली: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस अनिका विजय विक्रमण ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी सूजी हुई आंखों और चोट के निशान की वाली तस्वीरें शेयर कीं, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए। इन तस्वीरों को देखकर हर कोई हैरान है. यूजर्स के मन में ये सवाल लगातार उठ रहा है कि अनिका की ये हालत कैसे हो गई।

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस अनिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस की आंखों के साथ-साथ चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान नजर आ रहे हैं. आंखों का हाल ऐसा है कि फैंस भी काफी डरे हुए हैं. तस्वीरें शेयर कर अनिका ने बताया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उनकी ऐसी हालत कर दी है।

अनिका ने अपने पोस्ट में लिखा, 'पिछले दिनों मेरे साथ जो हुआ उसे पीछे  छोड़ने के बावजूद मुझे लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। मेरे परिवार को लगातार बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने आगे लिखा, 'दुर्भाग्य से मैं अनूप पिल्लई नाम के लड़के को डेट कर रही थी, लेकिन उसने मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया। मैंने उनके जैसा आदमी नहीं देखा। इतना सब होने के बाद भी वह मुझे धमकी दे रहा है। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह कभी ऐसा करेगा।

अनिका ने मारपीट की फोटोज के साथ ही अपनी यह फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

अनिका ने आगे लिखा, 'जब उन्होंने मुझे पहली बार पीटा, तब हम चेन्नई में थे। फिर वह मेरे पैरों पर गिर पड़ा और रोने लगा। मैं मूर्ख थी  जिसने उसे माफ कर दिया। दूसरी बार जब हम बैंगलोर में थे, मुझे फिर से पीटा गया। फिर मैंने पुलिस से शिकायत की लेकिन उसने पैसे पुलिस वालों को खिला दिए। उन्होंने कहा कि आपस में मामला सुलझा लें। इसने उसे फिर से मुझ पर हमला करने का साहस दिया।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM