Happy B'day Allu Arjun : जब पहली फिल्म में नहीं मिला था दर्शकों का प्यार, जन्मदिन जानिए ये अनसुनी बातें
Happy B'day Allu Arjun : जब पहली फिल्म में नहीं मिला था दर्शकों का प्यार, जन्मदिन पर जानिए ये अनसुनी बातें
Published : Apr 8, 2023, 2:32 pm IST
Updated : Apr 8, 2023, 9:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Happy B'day Allu Arjun: When the audience's love was not found in the first film, know these unheard things on birthday
Happy B'day Allu Arjun: When the audience's love was not found in the first film, know these unheard things on birthday

​​​​​​​अल्लू ने अपने सिने करियर में अब तक 30 फिल्मों में काम किया है। उन्हें 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड और 3 नंदी अवॉर्ड से नवाजा गया है. 

Mumbai: साउथ से बॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले अल्लू अर्जुन का आज जन्म दिन है। स्टाइलिश स्टार के नाम से मशहूर अल्लू अर्जुन जब पर्दे पर आते है तो फैंस उनके हर अंदाज के दीवाने हो जाते है। आज के समय में अल्लू अर्जुन की तगड़ी फैन फॉलोविंग है। पिछले साल आई फिल्म 'पुष्पा द राइज' ने अल्लू अर्जुन को एक पैन इंडिया स्टार बना दिया। फिल्म का हर डायलॉग लोगों के जुबां पर है।  

अल्लू अर्जुन ने अपने करियर में कई फिल्में की है और उनकी एक्टिंग हर किसी को हैरान कर देता है। तो आइये आज उनके जन्म दिन के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें आपको बताते है 

अल्लू अर्जुन फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते है. उनका जन्म 8 अप्रैल 1983 में चेन्नई में हुआ था। अल्लू अर्जुन साऊथ के नामचीन डायरेक्टर अल्लू अरविन्द के बेटे है और साऊथ के मेगास्टार चिरंजीवी उनके चाचा है। साऊथ स्टार राम चरण अल्लू अर्जुन के कजिन है। फ़िल्मी परिवार से संबंध होने के कारण बचपन से उन्हें एक्टिंग करना और उसमे अपना करियर बनाना पसंद था। अल्लू अर्जुन ने बहुत ही कम उम्र में फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया था। 

बता दें कि अल्लू अर्जुन ने 2003 में फिल्म 'गंगोत्री' से पहली बार बतौर हीरो पर्दे नजर आये थे। इसके बाद वे 2004 में आई फिल्म 'आर्या' में नजर आए  जिसने उनकी किस्मत ही बदल दी। आपको बता दें कि फिल्म गंगोत्री से उन्हें दर्शकों का कुछ खास प्यार नहीं मिला था और उनके लुक को लेकर भी बातें बनी थी. लेकिन जब वो फिल्म आर्या में दुबारा नजर आये तो अपनी एक्टिंग और लुक से सभी को अपना दीवाना बना लिया। 

फिर क्या इसके बाद अल्लू अर्जुन की धमाकेदार फ़िल्मी करियर की शुरुआत हो गई। उन्होंने लगातार एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। आर्या 2 , सोन ऑफ सत्यमूर्ति , देसमुडुरू, सरेनो़डू, DJ , अला वैकुंठपुरमुलु , पुष्पा जैसी फिल्मों से वो पुरे इंडिया में चहिते स्टार बन गए।  अल्लू अर्जुन अच्छे एक्टर  साथ- साथ एक बहतु ही बड़े डांसर भी है , उनके डांस मूव्स काफी अलग होते है। 2001 में वो फिल्म डैडी में बतौर डांसर दिखे। 2016 में उन्होंने फिल्म सराइनोडु के एक गाने को अपनी आवाज दी। इस एक्शन फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी लीड रोल में थीं। अल्लू को साउथ सिनेमा का माइकल जैक्सन कहा जाता है।

अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद तेलुगु फिल्मों के फेमस प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर हैं। उन्होंने 1972 में 'गीता आर्ट्स' नाम से एक प्रोडक्शन कंपनी बनाई।

अल्लू अर्जुन ने स्नेहा रेड्डी से 2011 में शादी की थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं. बेटी का नाम अरहा और बेटे का नाम अयान है. अर्जुन अपने दोनों बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। बता दें कि अल्लू अर्जुन साऊथ स्टार राम चरण के साथ भी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. राम और अर्जुन कजिंस हैं, जो साथ में अक्सर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.

बता दें कि अल्लू अपने बर्थडे पर हमेशा मानसिक रूप से बीमार बच्चों से मिलते हैं और उनकी आर्थिक मदद भी करते हैं। इसके अलावा इस दिन वो रक्तदान भी करते हैं। जब 2021 दिसंबर में आंध्र प्रदेश के इलाकों में भयंकर बाढ़ आई थी, जिसमें कई घर तबाह हो गए थे। उस समय अल्लू ने मुख्यमंत्री राहत शिविर कोष में 25 लाख रुपए डोनेट किए थे।

अल्लू अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चा में रहते हैं। वो अपनी फिल्मों के लिए करीब 10 करोड़ रुपए फीस चार्ज करते हैं। उनकी महीने की कमाई 3 करोड़ है।  कुल कमाई की बात करें तो अल्लू 360 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। अल्लू कई लग्जरी कारों के मालिक हैं, जिनकी कीमत करीब 4 से 5 करोड़ रुपए है। उनके कलेक्शन में रेंज रोवर, ऑडी और BMW सीरीज की महंगी गाड़ियां शामिल हैं। 

​​​​​​​अल्लू ने अपने सिने करियर में अब तक 30 फिल्मों में काम किया है। उन्हें 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड और 3 नंदी अवॉर्ड से नवाजा गया है. 

गौरतलब है अल्लू अर्जुन 'पुष्पा: द राइज' की अपार सफलता के बाद पैन इंडिया स्टार बन चुके है और अब इस फिल्म के सीक्वल 'पुष्पा: द रूल' को लेकर जल्द ही पर्दे पर धमाल मचाने वाले है। पुष्पा 2 का ट्रेलर भी आ गया और उसे दर्शको का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदना  लीड रोल में है।  

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM