मशहूर मलयालम फिल्म प्रोड्यूसर पीवी गंगाधरन का निधन

खबरे |

खबरे |

मशहूर मलयालम फिल्म प्रोड्यूसर पीवी गंगाधरन का निधन
Published : Oct 13, 2023, 1:02 pm IST
Updated : Oct 13, 2023, 1:02 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

गंगाधरन ‘गृहलक्ष्मी प्रोडक्शंस’ के संस्थापक थे, जिसने कई फिल्मों का निर्माण किया।

कोझिकोड (केरल) : मशहूर   मलयालम फिल्म प्रोड्यूसर पीवी गंगाधरन का शुक्रवार, 13 अक्टूबर को निधन हो गया. उन्होंने कोझिकोड के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली. पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 80 वर्ष के थे। गंगाधरन के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। गंगाधरन का सुबह छह बजकर 30 मिनट पर निधन हो गया।

गंगाधरन ‘गृहलक्ष्मी प्रोडक्शंस’ के संस्थापक थे, जिसने कई फिल्मों का निर्माण किया।

गृहलक्ष्मी प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित फिल्मों में ‘ओरु वडक्कन वीरगाथा’, ‘अंगाड़ी’, ‘एकलव्यन’, ‘अच्विंते अम्मा’ और ‘कनाक्किनवु’ शामिल हैं। वह फिल्म निर्माताओं के एक प्रमुख वैश्विक संगठन,‘फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएश’ के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

उन्होंने केरल प्रदेश फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। मातृभूमि के प्रबंध संपादक पी.वी चंद्रन दिवंगत पी.वी. गंगाधरन के बड़े भाई हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM