Helena Luke Last Post: अभिनेत्री हेलेना ल्यूक का 68 साल की उम्र में निधन, क्या था उनका अंतिम पोस्ट

खबरे |

खबरे |

Helena Luke Last Post: अभिनेत्री हेलेना ल्यूक का 68 साल की उम्र में निधन, क्या था उनका अंतिम पोस्ट
Published : Nov 4, 2024, 1:47 pm IST
Updated : Nov 4, 2024, 1:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Actress Helena Luke last post before her death news in hindi
Actress Helena Luke last post before her death news in hindi

हेलेना ने रविवार लिखा, ‘अजीब महसूस कर रही हूं। मिले-जुले भाव और कोई सुराग नहीं कि क्यों। बेचैन।’

Helena Luke Last Post Before Her Death News In Hindi: अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म " मर्द " (1985) में ब्रिटिश रानी की भूमिका निभाने के लिए लोकप्रिय अभिनेत्री हेलेना ल्यूक का  रविवार, 3 नवंबर, 2024 को निधन हो गया। उनका 68 साल की उम्र में निधन हुआ। वहीं इस दौरान वे काफी दिनों से बीमार चल रही थी। इस दौरान इसको लेकर उन्होंने अपने अंतिम समय में भी इसकी जानकारी दी थी। चलिए बताते है कि इस दौरान अपने अंतिम संय में उन्होंने अपने प्रशंसको को क्या संदेश दिया।

हेलेना ल्यूक की अंतिम पोस्ट

बता दें कि मौत की खबर आने से पहले हेलेना ल्यूक का आखिरी फेसबुक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। हेलेना ने रविवार सुबह 9:20 बजे लिखा, ‘अजीब महसूस कर रही हूं। मिले-जुले भाव और कोई सुराग नहीं कि क्यों। बेचैन।’ लोग पोस्ट पर कमेंट कर अंदाजा लगा रहे हैं कि मौत से एक दिन पहले हेलेना को ऐसा क्यों महसूस हो रहा था। वहीं, उनके फैन्स ने पोस्ट पर कमेंट कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

हेलेना का अभिनय करियर

मनमोहन देसाई की ब्लॉकबस्टर मसाला फिल्म 'मर्द' में हेलेना ने ब्रिटिश रानी की भूमिका निभाई थी। उनका किरदार, लेडी हेलेन, पहले आज़ाद सिंह (दारा सिंह) और फिर उनके बेटे राजू/मर्द तांगेवाला (अमिताभ बच्चन) को बचाता है। फिल्म में अमिताभ का डायलॉग 'आज पता चला, सब गोरों का दिल काला नहीं होता मैडम' उस वक्त काफी मशहूर हुआ था। इसके अलावा हेलेना कई अन्य फिल्मों में भी नजर आईं, जिनमें 'आओ प्यार करें', 'दो गुलाब' और 'साथ-साथ' जैसी फिल्में शामिल हैं।हालांकि बॉलीवुड में हेलेना का सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा।

(For more news apart Actress Helena Luke last post before her death News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM