Ekta Kapoor News: एकता कपूर ने लगाई बिग बॉस के घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स की क्लास, सुनाई खरी-खरी

खबरे |

खबरे |

Ekta Kapoor News: एकता कपूर ने लगाई बिग बॉस के घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स की क्लास, सुनाई खरी-खरी
Published : Nov 8, 2024, 2:14 pm IST
Updated : Nov 8, 2024, 2:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Ekta Kapoor talk with Bigg Boss18 contestants news in hindi
Ekta Kapoor talk with Bigg Boss18 contestants news in hindi

शो में पहुंची एकता कपूर इस दौरान सबको उनका चेहरा दिखाएंगी की आखिरकार शो में हो क्या रहा है।

Ekta Kapoor News In Hindi: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। 18वां सीजन 6 अक्टूबर से शुरू हुआ और तब से यहां हर दिन कुछ न कुछ ड्रामा होता रहता है। शो के वीकेंड का वार एपिसोड में कई बार कोई न कोई सेलेब्रिटी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आता रहता है। इस बार इस एपिसोड में सलमान खान की मेहमान एकता कपूर होंगी। अब जब एकता कपूर आ रही हैं तो जाहिर सी बात है कि खूब ड्रामा तो होना ही है। जी हां, शुक्रवार के एपिसोड में एकता कपूर इस शो में नजर आएंगी।

वहीं एकता कपूर शो में चार चांद तो लगाएंगी ही, वहीं सब को खरी-खरी भी सुनाएंगी। शो में पहुंची एकता कपूर इस दौरान सबको उनका चेहरा दिखाएंगी की आखिरकार शो में हो क्या रहा है। वहीं शो कहा जा रहा है।

एकता कपूर ने विवियन डीसेना को लगाई फटकार

सामने आए एक प्रोमो में घर में घुसते ही एकता कपूर ने हंगामा मचा दिया और कंटेस्टेंट्स को डांटती नजर आईं। इसका एक प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें टीवी क्वीन बिग बॉस के लाडले विवियन डीसेना को डांटती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि एकता कपूर ने स्टार वन पर प्यार की ये एक कहानी से विवियन को टीवी पर लॉन्च किया था। प्रोमो में एकता कहती हैं, "विवियन, तुम्हें लॉन्च करने के बाद मुझे खुद तुमसे कुछ सवाल पूछने का हक है। तुमने 10 साल काम किया तो क्या हुआ? घर में सब तुम्हें कुर्सी पर बैठाएंगे क्या?"

 

विवियन जहां खुद का बचाव करते हुए कहते हैं कि उनमें कोई अहंकार नहीं है, वहीं एकता सवाल करती हैं, "तो फिर आप किसे काम का ये अहंकार दिखा रहे हैं?" एकता आगे कहती हैं कि विवियन घर के मुद्दों से दूर भागते हैं। तो अगर उन्हें ऐसा ही करना था तो वे 8 साल बाद बिग बॉस में क्यों आए?

वहीं इस दौरान रजत दलाल और चाहत की भी एकता कपूर ने ऐसी क्लास लगाई की सबकी बोलती बंद हो गई। खैर शो में क्या होगा आज शाम को सबके सामने आ जाएगा।

 

(For more news apart from Ekta Kapoor talk with Bigg Boss18 contestants News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM