'Stree 2' Movie: बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्त्री 2', पहले दिन की करोड़ों की कमाई
'Stree 2' Movie: बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्त्री 2', पहले दिन की करोड़ों की कमाई
Published : Aug 16, 2024, 2:07 pm IST
Updated : Aug 16, 2024, 2:07 pm IST
SHARE ARTICLE
'Stree 2' film made big records at the box office on the first day news in hindi
'Stree 2' film made big records at the box office on the first day news in hindi

15 अगस्त को पहले दिन ही 'स्त्री 2' ने बड़े पर्दे पर शानदार कमाई की।

'Stree 2' Movie News In Hindi: 'स्त्री 2' ने बड़े पर्दे पर उतरते ही धमाल मचा दी है। बता दें कि लोगों को श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की इस फिल्म को पहली आई 'स्त्री’ फिल्म की तरह अपना प्यार दिया। वहीं गुरुवार 15 अगस्त को पहले दिन ही 'स्त्री 2' ने बड़े पर्दे पर शानदार कमाई की। फिल्म को भारत में स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का फायदा मिला और लोगों ने सिनेमा घरों में पहुंच कर इस फिल्म का आनंद लिया।

पहले दिन ही 'स्त्री 2' ने की करोड़ों की कमाई

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म ने गुरुवार को 46 करोड़ रुपए की कमाई की। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को पेड प्रीव्यू से 8.35 करोड़ रुपए की कमाई के साथ, फिल्म का कुल ओपनिंग डे कलेक्शन 54.35 करोड़ रुपए रहा।

'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस का इस साल का रिकॉर्ड भी तोड़ा। जैसी कि उम्मीद थी, फिल्म ने अपनी अग्रिम बिक्री में धमाल मचा दिया और साल 2024 की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बन गई। इसने साल की पिछली सबसे बड़ी हिंदी ओपनर - 'फाइटर' और 'कल्कि 2898' हिंदी से दोगुने से अधिक का कलेक्शन किया। वहीं इस दोनों बड़ी फिल्मों ने अपने पहले दिन 22.6 करोड़ रुपये जमा किए।

साथ ही इस दौरान गुरुवार को 46 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, 'स्त्री 2' ने 'बाहुबली 2' हिंदी (41 करोड़ रुपये), 'भारत' (42.3 करोड़ रुपये), 'हैप्पी न्यू ईयर' (42.62 करोड़) और 'टाइगर 3' (43 करोड़ रुपये) को पछाड़कर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 7वीं सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बन गई है। अगर हम पेड प्रीव्यू को मिला दें, तो ओपनिंग डे की कुल कमाई 54.35 करोड़ रुपये होगी, तो 'स्त्री 2' अब तक की चौथी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बन जाएगी, जो केवल 'एनिमल' (54.75 करोड़ रुपये), 'पठान' (55 करोड़ रुपये) और 'जवान' (65.5 करोड़ रुपये) से पीछे है।

(For more news apart from 'Stree 2' film made big records at the box office on the first day news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Tags: latest news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM