Jonathan Majors News: मार्वल स्टार जोनाथन मेजर्स ने पूर्व प्रेमिका का गला घोंटने की बात स्वीकार
Jonathan Majors News: मार्वल स्टार जोनाथन मेजर्स ने पूर्व प्रेमिका का गला घोंटने की बात स्वीकार
Published : Mar 18, 2025, 12:44 pm IST
Updated : Mar 18, 2025, 12:44 pm IST
SHARE ARTICLE
Marvel star Jonathan Majors admits to choking ex-girlfriend news in hindi
Marvel star Jonathan Majors admits to choking ex-girlfriend news in hindi

रोलिंग स्टोन को मिली एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में एक्टर और उनकी पूर्व पत्नी जब्बारी के बीच बातचीत का खुलासा हुआ है।

Jonathan Majors News In Hindi:हॉलीवुड एक्टर जोनाथन मेजर्स को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ग्रेस जब्बारी को परेशान करने का दोषी पाया गया है। अब इस मामले में इन दोनों के बीच झगड़े की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई है, जिसमें एक्टर ने उन्हें परेशान करने और गला घोंटने की बात स्वीकार की है। आइए जानते हैं एक्टर ने इस ऑडियो रिकॉर्डिंग में क्या कहा

वायरल ऑडियो सितंबर 2022 का है

रोलिंग स्टोन को मिली एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में एक्टर और उनकी पूर्व पत्नी जब्बारी के बीच बातचीत का खुलासा हुआ है। यह ऑडियो सितंबर 2022 का बताया जा रहा है। इसमें जब्बारी एक्टर जोनाथन से बात करते हुए उनसे अपने ऊपर हुए हमले के बारे में सवाल करती हैं। उस टेप में वह कहती हैं कि जोनाथन ने उनका गला घोंटा और उन्हें कार में धकेल दिया। जवाब में एक्टर ने कहा कि हां, उन्होंने यह सब किया।

दोनों के बीच क्या विवाद था?

साल 2023 में इन दोनों के बीच मारपीट की घटना सामने आई थी। इसमें मेजर की पूर्व पत्नी ब्रिटिश डांसर ग्रेस जब्बारी ने उनके खिलाफ थर्ड डिग्री मारपीट और सेकेंड डिग्री उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। पीड़िता ने पुलिस शिकायत में कहा था कि एक बार जब दोनों ब्रुकलिन में साथ में घर लौट रहे थे, तो टैक्सी में जोनाथन से उसकी बहस हो गई थी। इस बहस के दौरान जोनाथन ने उसके साथ मारपीट की, जिससे महिला के सिर और पीठ, कान के पीछे और चेहरे पर चोटें आईं। हालांकि, इस मामले में एक्टर जेल जाने से तो बच गए, लेकिन उन्हें मार्वल स्टूडियोज ने अपनी आने वाली फिल्मों से हटा दिया।

बता दें कि जोनाथन मेजर्स हॉलीवुड एक्टर हैं। उन्हें साल 2023 में रिलीज होने वाली फिल्म 'क्रीड 3' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने डेमियन का किरदार निभाया था।

(For More News Apart From  Marvel star Jonathan Majors admits to choking ex-girlfriend News In Hindi , Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM