Saiyaara Movie Review: सिनेमाघरो में 'सैयारा' ने मचाया धमाल!, अहान और अनीत का दमदार डेब्यू

खबरे |

खबरे |

Saiyaara Movie Review: सिनेमाघरो में 'सैयारा' ने मचाया धमाल!, अहान और अनीत का दमदार डेब्यू
Published : Jul 18, 2025, 1:45 pm IST
Updated : Jul 18, 2025, 1:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Ahaan Panday Aneet Padda Saiyaara movie latest news in hindi
Ahaan Panday Aneet Padda Saiyaara movie latest news in hindi

सैयारा' पूरी तरह से एक रोमांटिक-लव स्टोरी है

Saiyaara Movie Review: आज, 18 जुलाई 2025 को मोहित सूरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं।

फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और शुरुआती रुझानों से लग रहा है कि मोहित सूरी एक बार फिर अपने रोमांटिक जादू से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं।

फिल्म की कहानी में क्या....

'सैयारा' पूरी तरह से एक रोमांटिक-लव स्टोरी है, जिसमें इश्क, जुनून, दर्द और बहुत कुछ दिखाने की कोशिश की गई है। दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया के मुताबिक, फिल्म भावनात्मक रूप से काफी मजबूत है और कई लोगों को इसने रुलाया भी दिया है। एक यूजर ने इसे 'शानदार इमोशनल फिल्म' बताया और कहा कि इसने उन्हें प्यार और भरोसे पर फिर से यकीन करना सिखाया है। मोहित सूरी ने एक बार फिर लव स्टोरी और रोमांटिक जॉनर में अपनी पकड़ साबित की है।

गौर हो कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज की थी, जो एक डेब्यूटेंट फिल्म के लिए एक रिकॉर्ड है। कई ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि 'सैयारा' 2025 की तीसरी सबसे बड़ी हिंदी ओपनर बन सकती है, जो अजय देवगन की 'रेड 2' को भी पीछे छोड़ सकती है। पहले दिन के अनुमान बताते हैं कि फिल्म डबल डिजिट में ओपनिंग करेगी और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। खैर क्या होगा तमाम जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहिए।

(For More News Apart From Ahaan Panday Aneet Padda Saiyaara movie latest News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM