Who is actress Ashnoor Kaur? News: कौन हैं एक्ट्रेस अशनूर कौर?, 'बिग बॉस 19' में शामिल होना लगभग तय!

खबरे |

खबरे |

Who is actress Ashnoor Kaur? News: कौन हैं एक्ट्रेस अशनूर कौर?, 'बिग बॉस 19' में शामिल होना लगभग तय!
Published : Aug 18, 2025, 6:38 pm IST
Updated : Aug 18, 2025, 6:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Who is actress Ashnoor Kaur?, Bigg Boss 19 is almost confirmed! News in hindi
Who is actress Ashnoor Kaur?, Bigg Boss 19 is almost confirmed! News in hindi

गौर हो कि हाल ही में अशनूर कौर अपनी मां और सह-कलाकार हुनर हाली के साथ एक गुरुद्वारे में नजर आईं।

Who is actress Ashnoor Kaur? News In Hindi: टेलीविजन एक्ट्रेस अशनूर कौर के "बिग बॉस 19" में हिस्सा लेने की खबरें जोर-शोर से चल रही हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह इस सीजन की फाइनल कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। लेकिन इन अफवाहों को लेकर क्या है पूरी जानकारी चलिए आपको बताते है।

कौन हैं एक्ट्रेस अशनूर कौर

अशनूर ने एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। वह "झांसी की रानी" और "ये रिश्ता क्या कहलाता है" जैसे लोकप्रिय शो में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह अब 21 साल की हैं और एक सफल YouTuber और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं।

अशनूर ने अपना खुद का मेकअप ब्रांड भी लॉन्च किया है और अपने पैसों से मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा है। हालांकि, अशनूर कौर या शो के मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह तो शो के प्रीमियर के दिन ही पता चलेगा कि क्या अशनूर कौर "बिग बॉस 19" के घर में कदम रखती हैं या नहीं।

गौर हो कि हाल ही में अशनूर कौर अपनी मां और सह-कलाकार हुनर हाली के साथ एक गुरुद्वारे में नजर आईं। दोनों ने पारंपरिक परिधान पहने हुए थे और आशीर्वाद लिया। इस दौरान जब पैपराजी ने उनसे "बिग बॉस 19" के बारे में पूछा, तो अशनूर ने केवल मुस्कुराकर प्रतिक्रिया दी, जिससे उनकी भागीदारी की अटकलें और बढ़ गईं।

"बिग बॉस 11" की प्रतियोगी हिना खान ने भी सोशल मीडिया पर अशनूर की एंट्री का हिंट दिया है। अशनूर ने हिना और उनके पति रॉकी जायसवाल से मुलाकात की एक तस्वीर साझा की, जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि अशनूर ने शो में जाने से पहले उनसे कुछ टिप्स लिए होंगे। "बिग बॉस" से संबंधित सटीक जानकारी देने के लिए प्रसिद्ध 'द खबरी' ने भी दावा किया है कि अशनूर कौर, गौरव खन्ना और बसीर अली "बिग बॉस 19" के लिए कन्फर्म कंटेस्टेंट्स हैं।

खैर जो भी हो इन दिनों आने वाले इस सबसे दमदार शो बिग बॉस 19 के कलाकारों को लेकर चर्चाएं तो जोरों शोरो से जारी है।

(For more news apart from Who is actress Ashnoor Kaur?, Bigg Boss 19 is almost confirmed News in hindi,  stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM