Film Vanvaas News: नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा की 'वनवास' का पोस्टर जारी, रिलीज डेट भी आई सामने
Film Vanvaas News: नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा की 'वनवास' का पोस्टर जारी, रिलीज डेट भी आई सामने
Published : Oct 21, 2024, 6:30 pm IST
Updated : Oct 21, 2024, 6:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Nana Patekar Utkarsh Sharma' Film Vanvaas release date News In Hindi
Nana Patekar Utkarsh Sharma' Film Vanvaas release date News In Hindi

फिल्म में नाना पाटेकर भी अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं.

Nana Patekar and Utkarsh Sharma' Film Vanvaas release date News In Hindi: 'गदर: एक प्रेम कथा', 'अपने' और 'गदर 2' जैसी फिल्में बनाने के बाद निर्देशक अनिल शर्मा ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा की फिल्म वनवास का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म के पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. फिल्म में नाना पाटेकर भी अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं. नाना पाटेकर की इस फिल्म का नाम 'वनवास' है लेकिन पोस्टर में वह काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में अनिल शर्मा एक बार फिर अपने बेटे को बॉलीवुड में अपना हुनर ​​आजमाने का मौका दे रहे हैं.

ये है फिल्म की रिलीज डेट

 

नाना पाटेकर की फिल्म वनवास का पोस्टर शेयर करने के साथ ही निर्देशक ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। यह फिल्म इस क्रिसमस यानी 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। पोस्टर में उत्कर्ष शर्मा को हाथ में शराब की बोतल पकड़े देखा जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ दिग्गज अभिनेता ने एक हाथ में स्लिंग बैग और दूसरे हाथ में कटोरा पकड़ा हुआ है। इसके साथ ही इसकी टैगलाइन में लिखा है, 'अपने ही देते हैं, अपने को वनवास।'(Nana Patekar Utkarsh Sharma' Film Vanvaas release date News In Hindi)

'गदर 2' की मुस्कान भी आएंगी नजर

इस फिल्म में 'गदर 2' की मुस्कान भी नजर आएंगी। मुस्कान यानी एक्ट्रेस सिमरत कौर ने लिखा 'आपकी प्यारी मुस्कान आ रही है, इस बार अलग अंदाज के साथ। मिलते हैं 20 दिसंबर को।' ये जानने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में थी

बता दें, इस फिल्म के साथ नाना पाटेकर भी लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. एक्टर लंबे समय से सिनेमा से दूर रहे. पाटेकर पिछले चार सालों में सिर्फ दो बार पर्दे पर नजर आए हैं. आखिरी बार वह पिछले साल अतुल अग्निहोत्री की 'वैक्सीन वॉर' में नजर आए थे. यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. इससे पहले वह साल 2020 में 'इट्स माई लाइफ' में नजर आए थे. फिलहाल वह 'वनवास' में नजर आएंगे. इस फिल्म की शूटिंग वाराणसी में हुई है. फिल्म की रिलीज से पहले भी विवाद हुआ था जब एक वीडियो सामने आया था जिसमें नाना पाटेकर ने एक फैन को थप्पड़ मारा था, लेकिन बाद में उन्होंने पूरे मामले पर सफाई भी दी थी.

(For more news apart from Nana Patekar and Utkarsh Sharma' Film Vanvaas release date News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)  

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM