Sukh Ratia Arrested: फेमस इन्फ्लुएंसर Sukh Ratia गिरफ्तार, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का आरोप, 5 लाख रुपए में रेता महिला का गला

खबरे |

खबरे |

Sukh Ratia Arrested: फेमस इन्फ्लुएंसर Sukh Ratia गिरफ्तार, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का आरोप, 5 लाख रुपए में रेता महिला का गला
Published : May 25, 2025, 1:03 pm IST
Updated : May 25, 2025, 1:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Instagram Fame Sukh Ratia Arrested Contract Killer News In Hindi
Instagram Fame Sukh Ratia Arrested Contract Killer News In Hindi

सुख रतिया के इंस्टाग्राम पर उनके 5.25 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Instagram Fame Sukh Ratia Arrested Contract Killer News In Hindi: हरियाणा के मशहूर इंस्टा मॉडल सुखप्रीत सिंह उर्फ ​​सुख रतिया को गिरफ्तार किया गया है। सुख रतिया को हत्या के गंभीर आरोप में  गिरफ्तार किया गया है. 

बता दे कि सुख रतिया के इंस्टाग्राम पर उनके 5.25 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अपने इंस्टाग्राम रील्स और स्टाइलिश लाइफस्टाइल के लिए मशहूर यह शख्स अब एक बेहद भीषण हत्या मामले में मुख्य संदिग्ध बन गया है। नोएडा एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर नवी मुंबई पुलिस को सौंप दिया है। 

जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के रतिया कस्बे के रहने वाले 24 वर्षीय सुख रतिया ने सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई की है। मॉडलिंग करने की इच्छा से वह 2022 में अपने मामा के लड़के गुरप्रीत सिंह के साथ मुंबई पहुंचा। वहां उसकी मुलाकात सैलून चलाने वाली एक महिला से हुई, जो गाजियाबाद (यूपी) की रहने वाली है। पुलिस पूछताछ के दौरान सुखप्रीत ने कबूल किया कि उसी महिला ने उसे 5 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दिलवाई।

हत्या की सुपारी किशोर सिंह नामक व्यक्ति ने दिया था, जिसने अपनी पत्नी की हत्या की योजना बनाई थी। 18 मई की रात सुख रतिया और उसके साथी गुरप्रीत सिंह ने पहले नकाब पहनकर रेकी की, फिर महिला का पीछा किया और सड़क पर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

ऑनलाइन खरीदा था चाकू 

पुलिस जांच में पता चला कि सुखप्रीत ने हत्या से पहले ऑनलाइन चाकू खरीदा था और हत्या की रात महिला की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई थी।  कोई इमोशनल क्राइम नहीं बल्कि पूरी तरह प्लान की गई प्रोफेशनल सुपारी किलिंग थी। दरअसल, सुख रतिया व गुरप्रीत को पैसों की जरूरत थी और फेक फेम के चक्कर में उसने ये कदम उठा लिया।

नोएडा एसटीएफ को सूचना मिली कि दोनों आरोपी सूरजपुर थाना क्षेत्र के घंटा चौक के पास खड़े हैं और भागने की फिराक में हैं। एसटीएफ ने तुरंत नवी मुंबई पुलिस को सूचित किया और संयुक्त अभियान में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(For More News Apart From Instagram Fame Sukh Ratia Arrested Contract Killer News In Hindi, Stay Tuned To rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Haryana, Faridabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM