Himanshi Khurana News: बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना के पिता गिरफ्तार, लोकसभा चुनाव के दौरान तहसीलदार से की थी बदसलूकी
Himanshi Khurana News: बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना के पिता गिरफ्तार, लोकसभा चुनाव के दौरान तहसीलदार से की थी बदसलूकी
Published : Nov 25, 2024, 1:59 pm IST
Updated : Nov 25, 2024, 1:59 pm IST
SHARE ARTICLE
 Bigg Boss 13 fame Himanshi Khurana Father arrested news In Hindi
Bigg Boss 13 fame Himanshi Khurana Father arrested news In Hindi

केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस हिमांशी खुराना के पिता कुलदीप खुराना की तलाश कर रही थी.

 Bigg Boss 13 fame Himanshi Khurana Father arrested news In Hindi: बिग बॉस फेम पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के पिता कुलदीप खुराना को फिल्लौर कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है. पांच महीने पहले गुरैया में एमपी चुनाव के दौरान ड्यूटी पर तैनात नायब तहसीलदार से मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में कुलदीप खुराना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

जिसके तहत उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने का फैसला सुनाया. गुरैया थाना SHO पलविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि उन्हें ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

SHO हरप्रीत सिंह ने कहा- नायब तहसीलदार जगपाल सिंह ने 5 महीने पहले शिकायत दर्ज कराई थी. जब वह ऑफिस से अपनी ड्यूटी के लिए निकल रहा था तो दूसरी तरफ से कुलदीप खुराना आया और गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान उनके साथ मौजूद एक कर्मचारी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया. उक्त वीडियो के आधार पर पुलिस ने कुलदीप खुराना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस हिमांशी खुराना के पिता कुलदीप खुराना की तलाश कर रही थी. इस सिलसिले में पुलिस ने लुधियाना में कई बार छापेमारी की लेकिन कुछ नहीं हुआ. कल पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी अपने घर आया हुआ है.

सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद कुलदीप खुराना को फिल्लौर कोर्ट में पेश किया गया. जहां कोर्ट ने खुराना को जेल भेज दिया. खुराना को पुलिस ने कपूरथला जेल में रखा है।

(For More News Apart From Bigg Boss 13 fame Himanshi Khurana Father arrested news In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM