Mukesh Ambani:पाकिस्तान में वायरल हुई अरबपति मुकेश अंबानी की ये तस्वीर, जानिए कौन है ये पाकिस्तानी महिला?

खबरे |

खबरे |

Mukesh Ambani:पाकिस्तान में वायरल हुई अरबपति मुकेश अंबानी की ये तस्वीर, जानिए कौन है ये पाकिस्तानी महिला?
Published : Jul 26, 2024, 5:53 pm IST
Updated : Jul 26, 2024, 5:53 pm IST
SHARE ARTICLE
Billionaire Mukesh Ambani's picture went viral in Pakistan news in hindi
Billionaire Mukesh Ambani's picture went viral in Pakistan news in hindi

मुकेश अंबानी के साथ दिख रही महिला एक नेता हैं, जिनका नाम शर्मिला फारूकी है।

Mukesh Ambani News In Hindi : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार की एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में उनके साथ दिख रही महिला का संबंध पाकिस्तान से है, जिसके कारण इस तस्वीर की चर्चा पाकिस्तान में सबसे ज्यादा हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, मुकेश अंबानी के साथ दिख रही महिला एक नेता हैं, जिनका नाम शर्मिला फारूकी है। वह बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की नेता हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह तस्वीर पेरिस के डिज्नीलैंड की है। आपको बता दें कि भारत के सबसे अमीर आदमी इस वक्त अपनी पत्नी नीता अंबानी और बेटी ईशा अंबानी समेत अपने परिवार के साथ फ्रांस की राजधानी में हैं।

ये तस्वीर तब वायरल हो गई जब शर्मिला फारूकी ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने इसे कैप्शन दिया- मुकेश अंबानी के साथ। इस तस्वीर में मुकेश अंबानी अपनी पोती के साथ नजर आ रहे हैं। डिज्नीलैंड में घूमने के दौरान मुकेश अंबानी की मुलाकात पाकिस्तानी महिला नेता से हुई, इसी दौरान ये सेल्फी ली गई। शर्मिला फारूकी ने ईशा अंबानी के साथ सेल्फी भी ली।

(For more news apart from Billionaire Mukesh Ambani's picture went viral in Pakistan Latest news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM