Khatron Ke Khiladi 14 Winner: करण वीर मेहरा बने खतरों के खिलाड़ी 14 के विजेता, ट्रॉफी के साथ मिली बड़ी रकम
Khatron Ke Khiladi 14 Winner: करण वीर मेहरा बने खतरों के खिलाड़ी 14 के विजेता, ट्रॉफी के साथ मिली बड़ी रकम
Published : Sep 30, 2024, 11:29 am IST
Updated : Sep 30, 2024, 11:29 am IST
SHARE ARTICLE
Karan Veer Mehra becomes the winner of Khatron Ke Khiladi 14 news in hindi
Karan Veer Mehra becomes the winner of Khatron Ke Khiladi 14 news in hindi

रोहित शेट्टी के शो के इस सीजन की ट्रॉफी टीवी एक्टर करणवीर मेहरा ने अपने नाम कर ली है।

Khatron Ke Khiladi 14 Winner: टीवी के लोकप्रिय स्टंट आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के विजेता को जानने के लिए लोग इसके फिनाले का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आख़िरकार वो घड़ी आ ही गई और 'खतरों के खिलाड़ी 14' को अपना विनर मिल गया, जिसके लिए लोग काफी उत्साहित थे।

रोहित शेट्टी के शो के इस सीजन की ट्रॉफी टीवी एक्टर करणवीर मेहरा ने अपने नाम कर ली है। 'खतरों के खिलाड़ी 14' के विनर करणवीर मेहरा की जीत के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं 'खतरों के खिलाड़ी 14' का खिताब जीतने के बाद करणवीर मेहरा को ट्रॉफी के अलावा और क्या अवॉर्ड मिले।

'खतरों के खिलाड़ी 14' के फिनाले में पांच प्रतियोगियों ने जगह बनाई। इनमें अभिषेक कुमार, कृष्णा श्रॉफ, शालीन भनोट, करणवीर मेहरा और गशमीर महाजनी का नाम शामिल है। करणवीर मेहरा ने इन चार प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए 'खतरों के खिलाड़ी 14' के विजेता का ताज अपने नाम कर लिया है।

करणवीर मेहरा को ट्रॉफी के साथ-साथ 20 लाख रुपये और एक कार भी इनाम में मिली है। 'खतरों के खिलाड़ी 14' के विनर बनते ही करणवीर मेहरा को बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं। करण वीर मेहरा की जीत से उनके सभी फैंस काफी खुश हैं। आपको बता दें कि शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' 27 जुलाई को शुरू हुआ और 29 सितंबर को खत्म हुआ।

(For more news apart from Karan Veer Mehra becomes the winner of Khatron Ke Khiladi 14 news in hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM