Neeraj Chopra News: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय सेना में मिला बड़ा पद

खबरे |

खबरे |

Neeraj Chopra News: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय सेना में मिला बड़ा पद
Published : May 15, 2025, 9:54 am IST
Updated : May 15, 2025, 9:54 am IST
SHARE ARTICLE
 Neeraj Chopra becomes Lieutenant Colonel in Territorial Army  News In Hindi
Neeraj Chopra becomes Lieutenant Colonel in Territorial Army News In Hindi

रक्षा मंत्रालय ने बुधवार 14 मई को एक अधिसूचना के जरिए इसकी घोषणा की।

 Neeraj Chopra becomes Lieutenant Colonel in Territorial Army  News In Hindi: भारत के सबसे सफल एथलीट नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गई है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नीरज चोपड़ा को इस पद से सम्मानित करने का फैसला किया है। नीरज चोपड़ा को भारत की टेरिटोरियल आर्मी रेगुलेशन, 1948 के Para-31 के तहत शामिल किया गया है. नीरज पहले से ही भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के पद पर तैनात हैं।

रक्षा मंत्रालय ने बुधवार 14 मई को एक अधिसूचना के जरिए इसकी घोषणा की। राष्ट्रपति ने 9 मई को इस अधिसूचना में इसकी घोषणा की। रक्षा मंत्रालय की इस अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति ने प्रादेशिक सेना विनियमों के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए नीरज चोपड़ा को मानद लेफ्टिनेंट कर्नल का पद प्रदान किया है। नीरज का यह दर्जा 16 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा।

नीरज चोपड़ा भाला फेंक में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं. नीरज टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारत के लिए जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं. अब उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया गया है.


(For More News Apart From Neeraj Chopra becomes Lieutenant Colonel in Territorial Army  News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM