Women's ODI World Cup News:भारत पांच अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगा

खबरे |

खबरे |

Women's ODI World Cup News:भारत पांच अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगा
Published : Jun 16, 2025, 6:30 pm IST
Updated : Jun 16, 2025, 6:30 pm IST
SHARE ARTICLE
India will take on Pakistan in Colombo on Women's ODI World Cup News in hindi
India will take on Pakistan in Colombo on Women's ODI World Cup News in hindi

 पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल के अनुसार अपने सभी मैच कोलंबो में खेलेगा।

Women's ODI World Cup News In Hindi: दुबई, 16 जून (भाषा) भारत का महिला एकदिवसीय विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अहम मैच पांच अक्टूबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में तटस्थ स्थल पर खेला जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार इस विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा की।(women's odi world cup 2025 schedule)

इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी और उसके बाद के मैचों के लिए स्वीकार किए गए ‘हाइब्रिड मॉडल’ के अनुसार कोलंबो को तटस्थ स्थल के रूप में जोड़ा गया है। भारत ने तब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (पुरुष) के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से मना कर दिया था।(ICC announces schedule for Women's ODI World Cup 2025)

 कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 भारतीय पर्यटकों के मारे जाने के बाद ऐसी अटकलें थीं कि क्या आईसीसी भारत और पाकिस्तान के बीच राउंड रोबिन मैच का आयोजन करेगा? (ICC announces schedule for Women's ODI World Cup 2025)

आईसीसी पिछले काफी समय से अपने सभी आयोजनों में भारत बनाम पाकिस्तान मैच को शामिल करता रहा है।

दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव के बाद विश्व स्तर पर भी भारत के अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी देश से मुकाबला करने को लेकर संदेह पैदा हो गया था। आईसीसी ने सोमवार को कार्यक्रम जारी कर हालांकि सभी संदेहों को दूर कर दिया है।(ICC announces schedule for Women's ODI World Cup 2025)

भारत अपने अभियान की शुरुआत 30 सितंबर को बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ करेगा। यह इस विश्व कप का उद्घाटन मैच होगा। टीम इसी मैदान पर 26 अक्टूबर को शुरुआती चरण के अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगी।

कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ के बाद इस स्थल के मैचों की मेजबानी के अधिकार खोने की अफवाहों का खंडन हो गया।

भारत के अन्य मैच नौ अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका और 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में होंगे। टीम 19 अक्टूबर को इंदौर में इंग्लैंड से भिड़ेगी और फिर 23 अक्टूबर को गुवाहाटी में उसके सामने न्यूजीलैंड की चुनौती होगी।(women's odi world cup 2025 schedule)

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ महिला क्रिकेट की आठ सर्वश्रेष्ठ टीमें भारत में होंगी जहां शानदार स्थल और रिकॉर्ड संख्या में दर्शकों के साथ हम सभी एक अविस्मरणीय टूर्नामेंट की प्रतीक्षा है।’’ (women's odi world cup 2025 schedule)

बीसीसीआई ने अभी तक हालांकि स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) का गठन नहीं किया है, जो टूर्नामेंट के संचालन की प्रभारी होगी।

टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम और मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान की शुरुआत एक अक्टूबर को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगा। पिछले सत्र का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था और दोनों टीमें 22 अक्टूबर को इंदौर में एक-दूसरे से भिडेंगी।

 पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल के अनुसार अपने सभी मैच कोलंबो में खेलेगा।(ICC announces schedule for Women's ODI World Cup 2025)

भारत के खिलाफ मैच के अलावा टीम प्रेमदासा स्टेडियम में बांग्लादेश (दो अक्टूबर), ऑस्ट्रेलिया (आठ अक्टूबर), इंग्लैंड (15 अक्टूबर), न्यूजीलैंड (18 अक्टूबर), दक्षिण अफ्रीका (21 अक्टूबर) और श्रीलंका (24 अक्टूबर) के खिलाफ भी खेलेंगी।

 

पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट में पाकिस्तान की प्रगति पर निर्भर करेगा।(ICC announces schedule for Women's ODI World Cup 2025)

दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा जबकि फाइनल दो नवंबर को बेंगलुरु या कोलंबो में होगा। इसका फैसला भी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की स्थिति के मुताबिक होगा।

भारत 2013 के बाद पहली बार इस वैश्विक आयोजन की मेजबानी कर रहा है। सभी आठ टीमें राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। इसमें शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।(ICC announces schedule for Women's ODI World Cup 2025)

मेजबान भारत के अलावा, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ने विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफिकेशन हासिल किया जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश ने इस वर्ष की शुरुआत में लाहौर में क्वालीफायर के माध्यम से टूर्नामेंट में प्रवेश किया।

महिला एकदिवसीय विश्व कप में भारत का कार्यक्रम women's odi world cup 2025 schedule

30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका, बेंगलुरु।

5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो।

9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, विशाखापत्तनम।

12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम।

19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड, इंदौर।

23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी।

26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश, बेंगलुरु।

(For more news apart from India will take on Pakistan in Colombo on Women's ODI World Cup News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM