NZ vs CAN T20 World Cup: कनाडा के युवराज सामरा ने रचा इतिहास, शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
NZ vs CAN T20 World Cup: कनाडा के युवराज सामरा ने रचा इतिहास, शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
Published : Feb 17, 2026, 3:04 pm IST
Updated : Feb 17, 2026, 3:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Canada's Yuvraj Singh became the youngest player to score a century in the T20 World Cup.
Canada's Yuvraj Singh became the youngest player to score a century in the T20 World Cup.

वह टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

NZ vs CAN T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के सलामी बल्लेबाज युवराज सामरा ने ऐतिहासिक शतक लगाया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में केवल 65 गेंदों में 110 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 11 चौके शामिल थे। युवराज टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उनके पिता ने उन्हें युवराज सिंह के नाम पर नामित किया था। (Canada's Yuvraj Singh became the youngest player to score a century in the T20 World Cup news in hindi) 

एमए चिदंबरम स्टेडियम में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। युवराज सामरा और कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। टीम का पहला विकेट कप्तान बाजवा के रूप में 116 रन पर गिरा। बाजवा ने 39 गेंदों में 36 रन बनाए, इसके बाद युवराज ने अपना शतक पूरा किया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा स्कोर

पिछली रात पथुम निसांका टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। आज युवराज सामरा ने भी शतक जड़ा। वह एसोसिएट नेशन से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने और इस संस्करण में अब तक की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 173 रन बनाए।

कौन हैं युवराज सामरा? (Who is Yuvraj Samra) 

युवराज सामरा का जन्म 29 सितंबर 2006 को हुआ था और वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जो कनाडा की नेशनल क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। अब तक उन्होंने 8 वनडे इंटरनेशनल, 18 टी20 इंटरनेशनल और 10 लिस्ट-ए मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने कुल 267 रन बनाए हैं। उनके पिता ने उनका नाम भारत के मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह के नाम पर रखा था। युवराज सामरा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 110 रनों की तेज पारी खेलकर इतिहास रचा और टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

 न्यूजीलैंड ने जीता मैच
174 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए फिन एलन ने तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन लगातार दो विकेट गिरने से लगा कि कनाडा मैच में वापसी कर सकता है। टिम सेफर्ट तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हुए। अगले ही ओवर में फिन एलन (21) भी आउट हो गए। इसके बाद रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स अंत तक क्रीज पर टिके रहे। रचिन ने 39 गेंदों में 59 रन बनाए जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 36 गेंदों में 76 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से मैच जीतकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली।

(For more news apart from Canada's Yuvraj Singh became the youngest player to score a century in the T20 World Cup news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

Tags: yuvraj singh canada, t20 world cup century, youngest t20 century scorer, t20 world cup 2026 records, cricket news canada, yuvraj singh t20 record, t20 world cup highlights, canada cricket news, youth cricket records, historic t20 century, youngest player to score a t20 world cup century, yuvraj singh scores fastest century in t20 world cup 2026, canada’s yuvraj singh makes t20 world cup history, yuvraj singh t20 world cup record-breaking innings, t20 world cup 2026 cricket records and milestones, rozanaspokesman hindi, युवराज सिंह कनाडा, t20 वर्ल्ड कप सेंचुरी, सबसे कम उम्र में t20 सेंचुरी बनाने वाले खिलाड़ी, t20 वर्ल्ड कप 2026 के रिकॉर्ड क्रिकेट न्यूज़ कनाडा, युवराज सिंह t20 रिकॉर्ड, t20 वर्ल्ड कप हाइलाइट्स, कनाडा क्रिकेट न्यूज़, यूथ क्रिकेट रिकॉर्ड, ऐतिहासिक t20 सेंचुरी, t20 वर्ल्ड कप सेंचुरी बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, युवराज सिंह ने t20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे तेज़ सेंचुरी बनाई, कनाडा के युवराज सिंह ने t20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचा, युवराज सिंह t20 वर्ल्ड कप की रिकॉर्ड तोड़ने वाली इनिंग्स, t20 वर्ल्ड कप 2026 क्रिकेट रिकॉर्ड और माइलस्टोन, रोज़ानास्पोक्समैन हिंदी

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM