World Championship 2025: नीरज चोपड़ा का निराशाजनक प्रदर्शन; सचिन यादव भी मेडल से चूके, वालकोट ने फेंका 'गोल्‍डन थ्रो'

खबरे |

खबरे |

World Championship 2025: नीरज चोपड़ा का निराशाजनक प्रदर्शन; सचिन यादव भी मेडल से चूके, वालकोट ने फेंका 'गोल्‍डन थ्रो'
Published : Sep 19, 2025, 12:59 pm IST
Updated : Sep 19, 2025, 12:59 pm IST
SHARE ARTICLE
Neeraj Chopra's disappointing performance in world championship, Walcott made a golden throw news in hindi
Neeraj Chopra's disappointing performance in world championship, Walcott made a golden throw news in hindi

भारत के जेवलिन थ्रोअर सचिन यादव चौथे स्‍थान पर रहे।

Neeraj Chopra News: नीरज चोपड़ा का वर्लल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। वह पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में आठवें स्थान पर रहे। नीरज चोपड़ा ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास में 84.03 मीटर का थ्रो किया, जो पदक जीतने के लिए पर्याप्त नहीं था।

(Neeraj Chopra's disappointing performance in world championship, Walcott made a golden throw news in hindi ) 

वहीं, वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में पहली बार हिस्‍सा लेने वाले एक और भारतीय जेवलिन थ्रोअर सचिन यादव ने अपना निजी सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन किया, लेकिन वो भी मेडल नहीं जीत सके। भारत के जेवलिन थ्रोअर सचिन यादव चौथे स्‍थान पर रहे।

वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में गुरुवार को कोई भी जेवलिन एथलीट 90 मीटर की दूरी का आंकड़ा पार नहीं कर सका। चोपड़ा पांचवें राउंड में बाहर हुए। उनका सर्वश्रेष्‍ठ थ्रो 84.03 मीटर का रहा। वो आठवें स्‍थान पर रहे। 27 साल के चोपड़ा ने पांचवें प्रयास में फाउल किया, जिसके कारण वो प्रतियोगिता से बाहर हुए।

वहीं, त्रिनिदाद एंड टोबेगो के केसहोर्न वालकोट (88.16 मीटर) ने गोल्‍ड मेडल जीता। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स दूसरे व अमेरिका के कर्टिस थांपसन (86.67 मीटर) तीसरे स्‍थान पर रहे।

बता दें नीरज चोपड़ा ने 2021 में इसी जगह ऐतिहासिक गोल्‍ड मेडल जीता था। त्रिनिदाद एंड टोबेगो के केसहोर्न वालकोट (88.16 मीटर) ने गोल्‍ड मेडल जीता। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स दूसरे व अमेरिका के कर्टिस थांपसन (86.67 मीटर) तीसरे स्‍थान पर रहे।

नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने पहले प्रयास में 83.65 मीटर का थ्रो किया, जिसे उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में सुधारते हुए 84.03 मीटर तक पहुंचाया। हालांकि, तीसरे प्रयास में उनका थ्रो फाउल हो गया, जिससे वह आठवें स्थान पर आ गए।  नीरज का चौथा थ्रो 82.86 मीटर का रहा। प्रतियोगिता में बने रहने के लिए नीरज को अगले राउंड में 85.54 मीटर से ज्‍यादा दूरी पर भाला फेंकने की जरुरत थी। मगर पांचवें प्रयास में नीरज से फाउल हुआ और वो आधिकारिक रूप से प्रतियोगिता से बाहर हो गए। नीरज के बाहर होने पर भारतीय फैंस का दिल टूट गया।

(For more news apart from Neeraj Chopra's disappointing performance in world championship, Walcott made a golden throw news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM