सेना प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी भी उपस्थित थे।
Neeraj Chopra News: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बन गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद थे। नीरज चोपड़ा 26 अगस्त 2016 को सेना में नायब सूबेदार बने थे। 2021 में उन्हें सूबेदार के पद पर पदोन्नत किया गया।(Neeraj Chopra becoming a Lieutenant Colonel in the Indian Army news in hindi)
खेलों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार और खेल रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद, उन्हें सेना द्वारा परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
2022 में, नीरज को सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया। नीरज चोपड़ा दुनिया के दूसरे नंबर के भाला फेंक खिलाड़ी हैं और उन्होंने लगातार दो ओलंपिक खेलों में भारत के लिए पदक जीते हैं। नीरज ने पेरिस ओलंपिक में रजत और टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों जैसे विश्व स्तरीय टूर्नामेंटों में भी भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते हैं।
नीरज चोपड़ा की प्रमुख उपलब्धियां
- टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक, 87.58 मीटर भाला फेंक कर रचा इतिहास
- एशियाई खेल 2018 (जकार्ता): स्वर्ण पदक
- 88.06 मीटर की दूरी पर भाला फेंका
- कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: स्वर्ण पदक
- वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022: रजत पदक
- वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 (बुडापेस्ट): स्वर्ण पदक, नीरज चोपड़ा वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी बने.
- डायमंड लीग 2022: फाइनल जीतने पहले भारतीय
- सम्मान और पुरस्कार
- साल 2018 में अर्जुन अवार्ड
- राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (2021)
- पद्म श्री (2022)
(For more news apart from Neeraj Chopra becoming a Lieutenant Colonel in the Indian Army news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)