Malaysia Masters 2024 Badminton News: पीवी सिंधु थाईलैंड की बुसानन को हराकर फाइनल में पहुंचीं
Malaysia Masters 2024 Badminton News: पीवी सिंधु थाईलैंड की बुसानन को हराकर फाइनल में पहुंचीं
Published : May 25, 2024, 7:11 pm IST
Updated : May 25, 2024, 7:11 pm IST
SHARE ARTICLE
PV Sindhu reached the final by defeating Busanan of Thailand news in hindi
PV Sindhu reached the final by defeating Busanan of Thailand news in hindi

इससे पहले पीवी सिंधु ने साल 2022 में सिंगापुर ओपन जीता था।

Malaysia Masters 2024 Badminton News In Hindi: भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु शनिवार को थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को हराकर मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन के फाइनल में पहुंच गई हैं। भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु शनिवार को थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को हराकर मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन के फाइनल में पहुंच गईं। पीवी सिंधु ने पिछले दो सालों में एक भी खिताब नहीं जीता है।

सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी बुसानन के खिलाफ 88 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में 13-21, 21-16, 21-12 से जीत दर्ज की है। इससे पहले पीवी सिंधु ने साल 2022 में सिंगापुर ओपन जीता था। वह पिछले साल मैड्रिड स्पेन मास्टर्स में उपविजेता रही थीं। पीवी सिंधु ने मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल में सिंधु का मुकाबला दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की वांग झांग यी से होगा। सिंधु ने विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर मौजूद झांग के खिलाफ तीन मैच खेले हैं। जिसमें से पीवी सिंधु ने 2 मैच जीते हैं जबकि वांग झांग यी ने सिर्फ 1 मैच जीता है।

इस ट्रॉफी को जीतकर सिंधु पेरिस ओलंपिक से पहले अपना आत्मविश्वास बरकरार रखने की कोशिश करेंगी। सिंधु ने लगातार दो ओलंपिक में पदक जीते हैं और यह भारतीय खेलों के लिए बहुत अच्छी खबर है। पीवी सिंधु इस सीजन की शुरुआत में चोट से उबर चुकी हैं। सिंधु पिछले कुछ मैचों में काफी आक्रामक होकर खेल रही हैं, जिससे उनके खेल को काफी फायदा हुआ है। पीवी सिंधु के लिए पिछले कुछ समय से अच्छा सीजन नहीं रहा है, जिसके बाद उन्होंने अपने खेल पर काफी मेहनत की है। सिंधु मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन ट्रॉफी जीतने से बस एक कदम दूर हैं। अगर सिंधु मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन जीतने में सफल रहीं तो इतिहास रच देंगी।

(For more news apart from PV Sindhu reached the final by defeating Busanan of Thailand News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM