ICC T20 Rankings: सूर्यकुमार को पछाड़कर नंबर वन T20 बल्लेबाज बना ये ऑस्ट्रेलियाई, जानें टॉप 5 में कौन-कौन शामिल

खबरे |

खबरे |

ICC T20 Rankings: सूर्यकुमार को पछाड़कर नंबर वन T20 बल्लेबाज बना ये ऑस्ट्रेलियाई, जानें टॉप 5 में कौन-कौन शामिल
Published : Jun 26, 2024, 5:36 pm IST
Updated : Jun 26, 2024, 5:36 pm IST
SHARE ARTICLE
ICC T20 Rankings Travis Head becomes number one T20 batsman by defeating Suryakumar yadav losses
ICC T20 Rankings Travis Head becomes number one T20 batsman by defeating Suryakumar yadav losses

हेड सूर्यकुमार (842 अंक) से दो अंक आगे हैं।

ICC T20 Rankings: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भारत के सूर्यकुमार यादव को पछाड़कर दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गए।

सूर्यकुमार यादव दिसंबर 2023 से शीर्ष पर थे। हेड ने मौजूदा टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन की बदौलत नंबर एक रैंकिंग हासिल की। ऑस्ट्रेलिया हालांकि टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। हेड ने टूर्नामेंट में दो अर्धशतक की मदद से 255 रन बनाए जिसमें सुपर आठ मुकाबले में भारत के खिलाफ 76 रन की पारी भी शामिल है।

हेड सूर्यकुमार (842 अंक) से दो अंक आगे हैं। सूर्यकुमार दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं लेकिन उनके पास दोबारा नंबर एक रैंकिंग हासिल करने का मौका है क्योंकि भारत टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना चुका है और इस बल्लेबाज को और मौके मिलेंगे।

इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म तथा मोहम्मद रिजवान भी शीर्ष पांच में शामिल हैं। वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले एकमात्र नए खिलाड़ी हैं। उन्हें चार स्थान का फायदा हुआ है। अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को भी पांच स्थान का फायदा हुआ है।

भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह 44 स्थान की लंबी छलांग के साथ 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि स्पिनर कुलदीप यादव भी 20 स्थान के फायदे से 11वें पायदान पर हैं।

स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल आठवें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय गेंदबाज हैं।

इंग्लैंड के आदिल राशिद गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन की बदौलत दूसरे स्थान हैं। जोश हेजलवुड तीन स्थान के फायदे से वानिंदु हसरंगा के बाद चौथे स्थान पर हैं। मार्कस स्टोइनिस ने संक्षिप्त समय तक शीर्ष पर रहने के बाद ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष स्थान श्रीलंका के हसरंगा को गंवा दिया है। स्टोइनिस चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।

अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे और भारत के हार्दिक पंड्या तीसरे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज ऑलराउंडरों की सूची में सबसे अधिक 17 स्थान के फायदे से 12वें स्थान पर हैं।(भाषा)

(For More News Apart from ICC T20 Rankings Travis Head becomes number one T20 batsman by defeating Suryakumar, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM