बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 चैंपियनशिप में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है.
Badminton Asia Youth Championships:शाइना मणिमुथु (अंडर-15) और दीक्षा सुधाकर (अंडर-17) ने रविवार को अपने-अपने आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीते और भारत ने बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 चैंपियनशिप 2025 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। शाइना मणिमुथु (अंडर-15) और दीक्षा सुधाकर (अंडर-17) ने रविवार को चेंगदू शहर में जारी चैंपियनिशप में अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते.जिससे भारत बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 चैंपियनशिप में अपना अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहा।(Shaina, Diksha Clinch Gold As India Finish With Best Medal Haul At Badminton Asia U17, U15 Championships news in hindi)
भारत ने पिछली बार 2013 में दो स्वर्ण पदक जीते थे, जब सिरिल वर्मा ने अंडर-15 बालक एकल वर्ग का खिताब जीता था, जबकि चिराग शेट्टी और एमआर अर्जुन ने अंडर-17 बालक युगल वर्ग का खिताब जीता था।
रविवार को, शाइना अंडर-15 वर्ग का खिताब जीतने वाली चौथी भारतीय बालिका एकल खिलाड़ी बनीं। उन्होंने शुरुआती गेम में तोमिता पर दबदबा बनाया और फिर दूसरे गेम में आखिरी क्षणों में मिली चुनौती को नाकाम करते हुए मैच 44 मिनट में अपने नाम कर लिया।
बाद में, दीक्षा 27 मिनट तक चले अखिल भारतीय फाइनल में दबदबा बनाते हुए अंडर-17 वर्ग का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बालिका एकल खिलाड़ी बनीं।
बालकों के एकल वर्ग में जगशेर सिंह खंगगुरा और जंगजीत सिंह काजला तथा जननिका रमेश की मिश्रित युगल जोड़ी ने शनिवार को सेमीफाइनल में हारने के बाद कांस्य पदक जीते थे।
मिश्रित युगल सेमीफाइनल में, जंगजीत सिंह काजला और जननिका रमेश की जोड़ी चीनी ताइपे के आई एन चांग और यो हान वांग से 17-21, 21-18, 21-16 से हार गई।
इस बीच, जगशेर सिंह खंगुरा को लड़कों के एकल सेमीफाइनल में चीन के होंग तियान यू से 21-11, 21-16 से हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय पदक विजेता
दीक्षा सुधाकर - अंडर-17 बालिका एकल में स्वर्ण पदक
शायना मणिमुथु - अंडर-15 बालिका एकल में स्वर्ण पदक
लक्ष्य राजेश - अंडर-17 बालिका एकल में रजत पदक
जगशेर सिंह खंगुरा - अंडर-17 बालक एकल में कांस्य पदक
जंगजीत सिंह काजला और जननिका रमेश - अंडर-17 मिश्रित युगल में कांस्य पदक
(For more news apart from Shaina, Diksha Clinch Gold As India Finish With Best Medal Haul At Badminton Asia U17, U15 Championships news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)