GT vs MI IPL 2025: रोहित-बुमराह ने मुंबई को दिलाई जीत, गुजरात टाइटन्स रेस से बाहर

खबरे |

खबरे |

GT vs MI IPL 2025: रोहित-बुमराह ने मुंबई को दिलाई जीत, गुजरात टाइटन्स रेस से बाहर
Published : May 31, 2025, 9:41 am IST
Updated : May 31, 2025, 9:41 am IST
SHARE ARTICLE
GT vs MI IPL 2025 Eliminator Mumbai Indians Beat Gujarat Titans News In Hindi
GT vs MI IPL 2025 Eliminator Mumbai Indians Beat Gujarat Titans News In Hindi

गुजरात टाइटंस का तीसरी बार फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया।

GT vs MI IPL 2025 Eliminator  Mumbai Indians Beat Gujarat Titans News In Hindi: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने छठे खिताब की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हराकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बना ली है। मुल्लांपुर  में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा की शानदार पारी के दम पर प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 228 रन बनाया।

इसके बाद साई सुदर्शन ने शानदार पारी खेलकर गुजरात को मैच में बनाए रखा, लेकिन जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने जोरदार वापसी करते हुए टीम को यादगार जीत दिला दी। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस का तीसरी बार फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया।

शुक्रवार 30 मई को खेले गए प्लेऑफ के दूसरे मैच में तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा की उम्मीद थी और हुआ भी ऐसा ही। इस मैच में मुंबई की बल्लेबाजी जितनी मजबूत रही, गुजरात का क्षेत्ररक्षण उतना ही खराब रहा, जिसमें 4 आसान कैच टपकाए गए। इसमें भी दूसरे और तीसरे ओवर में 5 गेंदों के अंदर रोहित शर्मा के 2 कैच छोड़े गए, जबकि कुछ देर बाद जॉनी बेयरस्टो को भी जीवनदान मिला। इन दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में ही मुंबई की जीत की नींव रख दी।

रोहित शर्मा और बेयरस्टो ने 84 रनों की साझेदारी की, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव और फिर तिलक वर्मा ने भी रोहित के साथ अच्छी और तेज साझेदारी की। बेयरस्टो और सूर्या अर्धशतक नहीं बना सके लेकिन उतार-चढ़ाव से भरा सीजन देखने के बाद रोहित ने 81 रनों की यादगार पारी खेली। इसके बाद आखिरी ओवर में कप्तान हार्दिक पांड्या ने 3 छक्के लगाकर टीम को 228 रनों तक पहुंचाया। आखिरी ओवर में 22 रन आए और यह बड़ा अंतर साबित हुआ। गुजरात के लिए साई किशोर और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट लिए।

(For more news apart from GT vs MI IPL 2025 Eliminator  Mumbai Indians Beat Gujarat Titans News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM