इंडिया गठबंधन का व्यापक रूप देशभर में दिखाई दे रहा है : अशोक चौधरी

खबरे |

खबरे |

इंडिया गठबंधन का व्यापक रूप देशभर में दिखाई दे रहा है : अशोक चौधरी
Published : Sep 1, 2023, 4:20 pm IST
Updated : Sep 1, 2023, 4:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Widespread form of India alliance is visible across the country: Ashok Chowdhary
Widespread form of India alliance is visible across the country: Ashok Chowdhary

देशभर के विपक्षी दलों गोलबंद करने की पहल सबसे पहले मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार द्वारा किया गया था।

पटना : जनता दल (यू.) मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए  मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि आज जो इंडिया गठबंधन का व्यापक रूप देशभर में दिखाई दे रहा है उसका नींव माननीय मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार नहीं रखा है और देशभर के विपक्षी दलों गोलबंद करने की पहल सबसे पहले मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार द्वारा किया गया था।

संयोजक बनने के सवाल पर माननीय मंत्री अशोक चौधरी में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई बार इस सवाल को लेकर अपना रुख जाहिर किया है। मुख्यमंत्री किसी प्रकार के कोई पद को लेकर इच्छुक नहीं है, उनकी इच्छा सिर्फ और सिर्फ विपक्षी दलों को एकजुट करना था जिसमें वो सफल हो चुके हैं।

केंद्र सरकार द्वारा संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर  चौधरी ने कहा कि सरकार किस एजेंडे पर विशेष सत्र बुला रही है इसकी पुख्ता और प्रामाणिक जानकारी अभी तक किसी के पास नहीं है। मीडिया में अलग-अलग प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं और सिर्फ़्कयासों के आधार पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है। दरअसल, भाजपा जिन दो मुख्य मुद्दों पर चुनाव जीतकर आई थी वही दोनों मुद्दे आज जनता के लिए परेशानी का सबक बन चुके हैं। अनियंत्रित महंगाई से देश का आम आदमी बेहाल है, और बेरोजगारी की भीषण समस्याओं ने भी युवाओं का जीना मुहाल कर दिया है। विशेष सत्र के जरिए भारतीय जनता पार्टी कोई नया एजेंडा लाकर देश की जनता का ध्यान मूल समस्याओं से भटकाने की कोशिश कर सकती है। इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव  अरुण कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM