Bihar News: एनसीपी प्रतिनिधिमंडल की राज्यपाल से भेंट, शिक्षा सुधार पर जोर

खबरे |

खबरे |

Bihar News: एनसीपी प्रतिनिधिमंडल की राज्यपाल से भेंट, शिक्षा सुधार पर जोर
Published : Jun 2, 2025, 5:34 pm IST
Updated : Jun 2, 2025, 5:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Bihar NCP delegation meets Governor, emphasis on education reform News In Hindi
Bihar NCP delegation meets Governor, emphasis on education reform News In Hindi

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एनसीपी बिहार के प्रदेश संयोजक श्री सूर्यकांत कुमार सिंह ने किया।

Bihar NCP delegation meets Governor, emphasis on education reform News In Hindi: पटना: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) बिहार प्रदेश के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल  आरिफ मोहम्मद खान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बिहार के शिक्षा जगत से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर ध्यान आकर्षित किया गया और विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एनसीपी बिहार के प्रदेश संयोजक श्री सूर्यकांत कुमार सिंह ने किया।

प्रतिनिधिमंडल में  रंजन प्रियदर्शी (प्रदेश महासचिव सह प्रदेश मीडिया प्रमुख),  ज्ञानेश्वर गौतम (प्रदेश प्रवक्ता),  अतुल्य गुंजन (प्रदेश महासचिव), आचार्य जितेंद्र शुक्ल शास्त्री (प्रदेश महासचिव),  कुमार विशाल (प्रदेश महासचिव), और सुश्री रिमझिम शामिल थे।

शिष्टाचार भेंट पर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रदेश संयोजक  सूर्यकांत कुमार सिंह ने कहा, "महामहिम राज्यपाल महोदय बिहार के विकास के लिए चिंतन करते दिखे, जो बिहार के जन-गण के सुखद भविष्य के लिए शुभ संकेत है। महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान साहब का कार्यकाल बिहार के स्वर्णिम दौर के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।"

एनसीपी बिहार के प्रदेश मीडिया प्रमुख रंजन प्रियदर्शी ने बताया कि इस भेंट में शिक्षा क्षेत्र में सुधार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उपलब्धता, और शिक्षकों व छात्रों के हितों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से इन मुद्दों पर ठोस कदम उठाने की अपील की ताकि बिहार के शिक्षा जगत को और सशक्त किया जा सके।

प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेश्वर गौतम ने अपने संबोधन में कहा, "यह भेंट बिहार के शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमने महामहिम से शिक्षा की गुणवत्ता, बुनियादी ढांचे के विकास, और शिक्षकों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा की। हमें विश्वास है कि राज्यपाल महोदय के मार्गदर्शन में बिहार का शिक्षा जगत नई ऊंचाइयों को छूएगा।"

यह भेंट बिहार में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने और राज्य के युवाओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में एनसीपी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

(For more news apart from Bihar NCP delegation meets Governor, emphasis on education reform News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM