Patna News: बिहार की तरक्की और समृद्धि के लिए समर्पित हैं नीतीश कुमार - ललन सर्राफ
Patna News: बिहार की तरक्की और समृद्धि के लिए समर्पित हैं नीतीश कुमार - ललन सर्राफ
Published : Jun 1, 2025, 10:35 am IST
Updated : Jun 2, 2025, 9:35 am IST
SHARE ARTICLE
Nitish Kumar is dedicated to the progress and prosperity of Bihar Lalan Sarraf news in hindi
Nitish Kumar is dedicated to the progress and prosperity of Bihar Lalan Sarraf news in hindi

इस बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

Patna News In Hindi: पटना, शनिवार को जदयू प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में पटना ग्रामीण एवं पटना महानगर के जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता  ललन कुमार सर्राफ तथा सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक  संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी स्थापना  चंदन कुमार सिंह, प्रकोष्ठों के संयोजक प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव  कमल नोपानी, व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  धनजी प्रसाद, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  सुनील कुमार,  मुकेश जैन,  अरविंद निराला सिंदुरिया, पटना महानगर के जिलाध्यक्ष  आसिफ कमाल,  गणेश कानू,  नगीना चैरसिया, मती बेबी मंडल,  प्रदीप गुप्ता,  महेंद्र प्रसाद,  राजेश गुप्ता एवं  सुजीत पाठक,  अनिल साहू,  प्रमोद गुप्ता,  शशिकांत गुप्ता भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में  ललन सर्राफ ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार बिहार की प्रगति, सुशासन और समृद्धि के लिए पूर्णतः समर्पित हैं। वे केवल वर्तमान नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर भी निरंतर सजग एवं प्रतिबद्ध रहते हैं। उन्होंने ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ का संकल्प दोहराते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर वार्ड के प्रत्येक बूथ पर विशेष अभियान चलाकर नीतीश सरकार की जनहितकारी नीतियों एवं विकास कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे नेता ‘पूरा बिहार हमारा परिवार’ की भावना से राजनीति करते हैं, वहीं उनका मुकाबला उन लोगों से है जिनकी राजनीति केवल परिवार से शुरू होकर परिवार तक सिमट जाती है।

सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक  संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी ने कहा कि जदयू के व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ से जुड़े प्रत्येक सदस्य का यह कर्तव्य है कि वे आमजन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक पहलों की जानकारी पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि ‘‘2025 में 225’’ और ‘‘फिर से नीतीश’’ का लक्ष्य तभी साकार होगा, जब हम सभी समर्पण और एकजुटता के साथ घर-घर तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य करें।

चंदन कुमार सिंह ने कहा कि  नीतीश कुमार ने व्यावसायिक वर्ग के उत्थान और कल्याण हेतु अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिससे समाज में उनकी गहरी और सशक्त छवि बनी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव निकट हैं, ऐसे में संगठन को और अधिक मजबूती देने के लिए प्रत्येक बूथ पर व्यवसायी एवं उद्योग प्रकोष्ठ की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने प्रकोष्ठों के बीच समन्वय बनाकर काम करने पर भी विशेष जोर दिया।

धनजी प्रसाद ने कहा कि आज बिहार का व्यावसायी समुदाय भयमुक्त वातावरण में निर्बाध रूप से कारोबार कर रहा है। नीतीश सरकार में व्यापारियों को सुरक्षा के साथ-साथ सम्मान भी प्राप्त हुआ है, जबकि 2005 से पूर्व के जंगलराज में इस वर्ग को सबसे अधिक उत्पीड़न झेलना पड़ा था।

सुनील कुमार ने नेतृत्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने एक उजड़ा, टूटा और पिछड़ा बिहार फिर से खड़ा किया है। ऐसे में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी की यह जिम्मेदारी है कि वे निस्वार्थ और पूर्ण समर्पण भाव से उनके हाथों को मजबूत करें और उनके विजन को जन-जन तक पहुँचाएं।

(For more news apart from Nitish Kumar is dedicated to the progress and prosperity of Bihar Lalan Sarraf News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM