Patna News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ईमानदारी, त्याग और बलिदान के प्रतिमूर्ति थे: डा.सत्यानंद शर्मा
Patna News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,लाल बहादुर शास्त्री ईमानदारी, त्याग और बलिदान के प्रतिमूर्ति थे: डा.सत्यानंद शर्मा
Published : Oct 2, 2025, 6:38 pm IST
Updated : Oct 2, 2025, 6:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri were epitomes of honesty and sacrifice news In hindi
Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri were epitomes of honesty and sacrifice news In hindi

देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का भी जयंती समारोह मनाया गया।

Patna News In Hindi : पटना, आज लोजपा-(रा) के राज्य मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का भी जयंती समारोह मनाया गया। शास्त्री जी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर सभी लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उपस्थित पार्टी जनों को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सत्यानंद शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी ईमानदारी, त्याग और बलिदान के प्रतिमूर्ति थे। आजादी की लड़ाई में इन दोनों नेताओं के नेतृत्व की जितनी भी चर्चा की जाये, वह अधूरा रहेगा। आज महात्मा गांधी और शास्त्री जी के बताये मार्ग पर चलने का समय और जरूरत है।

कार्यक्रम में युवा लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान, अशरफ अंसारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, पार्टी के प्रदेश सचिव दिलीप यादव, अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष लाल बाबू पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद सरवर अली, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष परमानंद शर्मा, पार्टी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश भारती, संजय पासवान ने संबोधित किया।

(For more news apart from Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri were epitomes of honesty and sacrifice news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM