Patna News:  राजपा ने मनाया पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का जन्म दिवस

खबरे |

खबरे |

Patna News:  राजपा ने मनाया पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का जन्म दिवस
Published : Dec 3, 2024, 7:40 pm IST
Updated : Dec 3, 2024, 7:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Rajpa celebrated the birthday of former President Dr. Rajendra Prasad news in hindi
Rajpa celebrated the birthday of former President Dr. Rajendra Prasad news in hindi

वे एक प्रतिभाशाली छात्र थे। उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय से एम ए और कानून की डिग्री ली।

Patna News In Hindi:  पटना, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय सह प्रदेश कार्यालय पटना में हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जन्म दिवस मनाई गई। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सहनी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका जन्म सिवान जिले के जीरादेई गांव में आज ही के दिन 3 दिसंबर 1884 को हुआ था।

वे एक प्रतिभाशाली छात्र थे। उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय से एम ए और कानून की डिग्री ली। सदैव प्रथम श्रेणी से पास होने वाले डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मुजफ्फरपुर में एक कॉलेज में अध्यापक के रूप में काम किया। उन्होंने सन 1911 में वकालत शुरू की और 1920 में कोलकाता और पटना में वकालत किया। उसके बाद वकालत छोड़कर देश सेवा में लग गए।

इनका झुकाव सदैव से ही राष्ट्र सेवा में था। सन् 1917 में गांधी जी के सिद्धांतों और आदर्शों से प्रभावित होकर चंपारण के आंदोलन में सक्रिय भाग लिया तथा वकालत छोड़कर पूर्ण रूप से राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े।उनको अनेक बार उनको जेल भी जाना पड़ा और जेल की यातनाएं भी भुगतना पड़ा। उन्होंने विदेश जाकर भारत के पक्ष को विश्व के सम्मुख रखा।

इनको भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तीन बार सभापति और सन 1962 तक भारत के राष्ट्रपति रहे। सादा जीवन उच्च विचार इनका जीवन का मूल मंत्र था। इनको सन् 1962 में भारत रत्न से अलंकृत किया गया। जीवनोंउपरांत हिंदी और हिंदुस्तान को सेवा करने वाले डॉ राजेंद्र प्रसाद की देहावसान 28 फरवरी सन् 1963 में हो गया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष चौहान, श्रवण पासवान, मिथिलेश पासवान, अरुण यादव, प्रभात वर्मा, सचिन सहनी, बिंदु साहनी, राम आशीष सहनी इत्यादि लोग उपस्थित थे।

(For more news apart from Rajpa celebrated the birthday of former President Dr. Rajendra Prasad News in Hindi, stay tuned to Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM