Bihar News: कांग्रेस की पाकपरस्ती एक बार फिर हुई उजागर: मंगल पाण्डेय

खबरे |

खबरे |

Bihar News: कांग्रेस की पाकपरस्ती एक बार फिर हुई उजागर: मंगल पाण्डेय
Published : May 4, 2025, 5:56 pm IST
Updated : May 4, 2025, 5:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Bihar Congress pro-Pakistan stance exposed once again: Mangal Pandey
Bihar Congress pro-Pakistan stance exposed once again: Mangal Pandey

कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले में 26 निर्दाेष पर्यटकों की उनका धर्म पूछ कर हत्या कर दी गई ।

Congress pro-Pakistan stance exposed once again: Mangal Pandey News: स्वास्थ्य व विधि मंत्री श्री मंगल पाण्डेय ने पहलगाम आतंकी हमले के महज 10 दिन बाद कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के बयान को कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम में भारतीय सेना का मनोबल तोड़ने की सोची-समझी रणनीति बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद के सर्जिकल स्ट्राइक को नक्कारने से सम्बंधित बयान घोर आपत्तिजनक व दुर्भाग्यपूर्ण  है। इससे एकबार फिर कांग्रेस की पाकपरस्ती उजागर हुई है। 

पाण्डेय ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस सांसद चन्नी ने यह बयान उस समय दिया है, जब भारतीय सेना आतंकियों को पालने-पोषने व संरक्षण देने वाले देश पाकिस्तन को सबक सिखाने के लिए तैयार है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेना के तीनों अंगों को कार्रवाई की खुली छूट दे रखा है। ऐसे में कांग्रेस सांसद का यह कहना कि,आज तक मुझे पता नहीं चला कि कहां स्ट्राइक हुए थे? उस समय पाकिस्तान में कितने बंदे मारे गए थे?  कहीं नहीं दिखे सर्जिकल स्ट्राइक। किसी को पता नहीं चला। सांसद का यह बयान सीधे तौर पर भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम का अपमान है।

उन्होंने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले में 26 निर्दाेष पर्यटकों की उनका धर्म पूछ कर हत्या कर दी गई । इससे पूरे देश में आक्रोश है। देश के 140 करोड़ लोग बदले की कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ऐसे में सर्जिकल व एयर स्ट्राइक पर सवाल उठा कर कांग्रेस ने न केवल भारतीय सेना बल्कि देश का भी अपमान किया है। पाकिस्तान व मुस्लिमों के तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस और कितना गिरेगी?

(For More News Apart From Singapore Election 2025 Result PM Lawrence Wong News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

Tags: bihar news

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM