बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरा, कोई हताहत नहीं

खबरे |

खबरे |

बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरा, कोई हताहत नहीं
Published : Jun 5, 2023, 10:22 am IST
Updated : Jun 5, 2023, 10:22 am IST
SHARE ARTICLE
Bridge collapse
Bridge collapse

‘यह हादसा उस वक्त हुआ जब अगुवानी-सुल्तानगंज निर्माणाधीन पुल के चार-पांच खंभे गंगा नदी में गिर गए।’’

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले में रविवार को गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया। राज्य सरकार ने भवन निर्माण विभाग को इस घटना की जांच शुरू करने का निर्देश दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भागलपुर को खगड़िया जिले से जोड़ने वाले अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के गिरने से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘यह हादसा उस वक्त हुआ जब अगुवानी-सुल्तानगंज निर्माणाधीन पुल के चार-पांच खंभे गंगा नदी में गिर गए।’’

भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हां, मुझे सूचना मिली है कि अगुवानी-सुल्तानगंज निर्माणाधीन पुल के 4-5 खंभे गिर गए हैं। प्रशासन संबंधित विभाग के अधिकारियों के संपर्क में है।’’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भवन निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को मामले की पड़ताल के लिए एक जांच समिति गठित करने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार के शासन में ‘‘भ्रष्टाचार व्याप्त है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पुल के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। मुख्यमंत्री को बिहार के विकास की जरा भी चिंता नहीं है... वह अपने दौरे पर व्यस्त हैं। इस घटना के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में नालंदा जिले में एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हो गया था।

Location: India, Bihar, Bhagalpur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM