‎ Bihar News: भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ राजनीतिक क्षेत्र में काम करती है: डॉ. दिलीप जायसवाल  

खबरे |

खबरे |

‎ Bihar News: भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ राजनीतिक क्षेत्र में काम करती है: डॉ. दिलीप जायसवाल  
Published : Sep 5, 2025, 7:03 pm IST
Updated : Sep 5, 2025, 7:03 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP works in the political field with the spirit of nation first Dilip Jaiswal news in hindi
BJP works in the political field with the spirit of nation first Dilip Jaiswal news in hindi

भाजपा का उद्देश्य सत्ता पाना नहीं, समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना है : नित्यानन्द राय

Bihar News In Hindi: ‎पटना,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बिहार भाजपा पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा का आयोजन करेगी। यह महात्मा गांधी की जयंती यानी 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसे लेकर आज प्रदेश कार्यालय में सेवा पखवाड़ा सह संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

‎इस कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया। कार्यशाला में राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। 

‎भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस कार्यशाला में सम्मिलित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से पार्टी के सेवा पखवाड़ा का अभियान शुरू होगा। 

‎उन्होंने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल है, लेकिन यह राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ राजनीतिक क्षेत्र में काम करती है, जो अन्य राजनीतिक दलों से इसे अलग करती है। उन्होंने कहा कि इसका दूसरा पहलू जनसेवा का है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान जनसेवा और रचनात्मक कार्य है। 

‎उन्होंने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को युवा मोर्चा की ओर से जिला स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। 17 से 24 सितंबर तक पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे। 17 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वर्चुअल तरीके से पीएम मोदी का संबोधन भी सुनाया जाएगा। 

‎उन्होंने बताया कि इस क्रम में 25 सितंबर को हम सब के प्रेरणास्रोत और पार्टी की विचारधारा प्रदान करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाएगी और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती मनाते हुए वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ खादी वस्त्रों का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। 

‎इस मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन ने विजन 2047 का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में सांस्कृतिक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया है। इस क्रम में उन्होंने पीएम मोदी के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के साथ ही देश में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए उनकी प्रतिबद्धता को आगे बढ़कर लोगों के साथ आने का आह्वान किया। ‎उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2047 तक भारतीय का हर सपना पूरा होगा। 

केंद्रीय मंत्री नित्यानन्द राय ने कार्यशाला में कहा कि  वर्तमान समय में देश और बिहार निरंतर प्रगति कर रहे हैं। उन्होंने डबल इंजन सरकार के कार्यों को अद्वितीय बताया। कार्यकर्ताओं को पार्टी की असली ताकत बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा में लगे रहते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य कभी भी सत्ता पाना नहीं रहा, बल्कि हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना है। आज किसी भी योजना में इसकी झलक दिख जाएगी।

‎उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत भारत के लिए मजबूत भाजपा का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत राष्ट्र भावना है और भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता इसी मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहा है। 

‎उन्होंने अधिक से अधिक गांवों तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने के लिए युवाओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।  ‎इस कार्यशाला में विधानपार्षद निवेदिता सिंह, शीला प्रजापति, सतपाल नरोत्तम सहित सभी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, अन्य पार्टी पदाधिकारी और नेता सम्मिलित हुए।

 (For more news apart from BJP works in the political field with the spirit of nation first Dilip Jaiswal news in Hindi stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM