भाजपा जनता को जातीय जनगणना पर मूर्ख बना रही है - मनोज मनु

खबरे |

खबरे |

भाजपा जनता को जातीय जनगणना पर मूर्ख बना रही है - मनोज मनु
Published : Oct 5, 2023, 5:00 pm IST
Updated : Oct 5, 2023, 5:00 pm IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

भाजपा को चाहिए जिला और पटना कार्यलय में काउंटर खोलकर जिनका जनगणना नही हुआ है उनका आवदेन लेकर दिखाएं।

Patna: जद यू राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य मनोज लाल दास मनु ने कहा कि भाजपा जातीय जनगणना पर बिहार की जनता को मूर्ख बना रही है। एक तरफ़ जातीय जनगणना के लिए सरकार को बधाई दे रहीं है तो दूसरी तरफ इसे गलत भी बता रहीं हैं। बीजेपी एक सोची समझी रणनीति के तहत ही अपने कुछ नेताओं को गलत बताने के लिए तो कुछ नेताओं को दूसरे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बयान दिलवा रही है। किस तरह नरेंद्र मोदी नितीश कुमार जी के सहयोग से बनी इंडिया गठबंधन से डरकर ग्यारह साल में पहली बार एनडीए की बैठक बुलाई। दूसरी बैठक के बाद वन नेशन वन इलेक्शन और तीसरी बार बिना जनगणना कराए महिला आरक्षण बिल का पारित करवा दिया। जैसे ही नितीश कुमार जी की सरकार ने जातिगत जनगणना को सार्वजानिक किया तो नरेंद्र मोदी जी हिंदू और गरीब नज़र आने लगा। भाजपा को चाहिए जिला और पटना कार्यलय में काउंटर खोलकर जिनका जनगणना नही हुआ है उनका आवदेन लेकर दिखाएं।

मनु ने भाजपा नेता से अपील की है कि वे इस मामले पर जनता के बीच गलतफहमी पैदा करने के बजाय स्वागत करें और अगर त्रुटि है तो सरकार को बताए, सरकार उसका निष्पादन करेंगी। रालोजद नेता उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार की जनता से झूठ बोला की उनका जनगणना नही हुआ लेकिन जब पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता नीरज कुमार ने बिहार के समक्ष सबूत रख दिया तो भाजपा नेताओं ने एक बार भी उपेंद्र कुशवाहा से नही पूछा की झूठ क्यों बोले। अगर त्रुटि हुई है तो लोगो से आवदेन अपने प्रधान और जिला कार्यालय में काउंटर खोल कर लेकर दिखाएं। वेबसाइट लांच कर लोगों से जानकारी ले तब ही बयानबाजी करे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM