Lalu Yadav Arrest Warrant: बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के खिलाफ 'स्थायी गिरफ्तारी वारंट' जारी

खबरे |

खबरे |

Lalu Yadav Arrest Warrant: बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के खिलाफ 'स्थायी गिरफ्तारी वारंट' जारी
Published : Apr 6, 2024, 10:40 am IST
Updated : Apr 6, 2024, 10:40 am IST
SHARE ARTICLE
'Permanent arrest warrant' issued against former Bihar CM Lalu Yadav news in hindi
'Permanent arrest warrant' issued against former Bihar CM Lalu Yadav news in hindi

यह मामला 1995-97 का है, जो यहां एक अधिकृत डीलर से जाली दस्तावेजों का उपयोग करके खरीदे गए हथियारों से संबंधित है।

Lalu Yadav Arrest Warrant: लालू यादव को लोकसभा चुनाव के बीच बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की एक विशेष अदालत ने 1995-97 में अवैध हथियार और गोला-बारूद की कथित खरीद के मामले में लालू यादव के खिलाफ शुक्रवार को 'स्थायी गिरफ्तारी वारंट' जारी किया है

विशेष लोक अभियोजक अभिषेक मेहरोत्रा ​​ने समाचार एजेंसी को बताया कि सांसदों और विधायकों के लिए विशेष अदालत के 
ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (JMFC) महेंद्र सैनी ने लालू यादव के खिलाफ 'स्थायी वारंट' जारी किया है.

उन्होंने कहा, “यह मामला 1995-97 का है, जो यहां एक अधिकृत डीलर से जाली दस्तावेजों का उपयोग करके खरीदे गए हथियारों से संबंधित है। इंदरगंज थाने में दर्ज इस मामले में 23 आरोपी थे और सभी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है. इनमें से यादव को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है''  उल्लेखनीय है कि यह फर्जीवाड़ा 1995 से लेकर 1997 तक चलता रहा। इस दौरान दो आरोपितों की मौत हो गई है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, "स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है क्योंकि राष्ट्रीय जनता दल का कोई भी नेता अदालत के सामने पेश नहीं हुआ है।"

(For more news apart from 'Permanent arrest warrant' issued against former Bihar CM Lalu Yadav news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)


 

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM