'नीतीश कुमार की हालत अंधों में काना राजा वाली है', प्रशांत किशोर ने CM पर कसा तंज

खबरे |

खबरे |

'नीतीश कुमार की हालत अंधों में काना राजा वाली है', प्रशांत किशोर ने CM पर कसा तंज
Published : Jun 6, 2023, 5:04 pm IST
Updated : Jun 6, 2023, 5:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Photo
Photo

नीतीश दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से ऐसे मिल रहे जैसे बिहार को अमेरिका बना दिया हो-प्रशांत किशोर

पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की विपक्षी एकता को लेकर चल रही कवायद पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं, मगर आज उनकी हालत अंधों में काना राजा की है। नीतीश कुमार बिहार में एकमात्र पढ़े लिखे व्यक्ति हैं, इस बात का भ्रम उनको हो गया है कि मैं ही सब जानता हूं, मुझे ही सब मालूम है।

नीतीश कुमार आज अपने इर्दगिर्द सब बेवकूफ लोगों को बैठाए हुए हैं। आज बिहार में ऐसा नेता है जिसको नाम लिखना नहीं आता है और वहीं नीतीश कुमार को नाम लिखना आता है तो लोगों को लगता है वो बहुत बड़े विद्वान आदमी हैं। बिहार में नेता ऐसा ही बनता आया है जो शर्ट के ऊपर गंजी पहनता हो और अपने को जमीनी नेता कहलवाने का दावा करता हो। आज नीतीश कुमार गंजी के ऊपर शर्ट पहन रहे हैं तो सबको लग रहा है कि वो विद्वान आदमी हैं। नीतीश कुमार पढ़े-लिखे व्यक्ति हो सकते हैं मगर वो बिहार के एकमात्र पढ़े लिखे व्यक्ति नहीं हैं। आज नीतीश कुमार से ज्यादा पढ़ा लिखा और समझदार लोग हजारों की संख्या में बिहार में है।

आज बिहार देश का सबसे गरीब राज्य है और नीतीश कुमार का अहंकार है सबसे बड़ा। देश में है बिहार सबसे फिसड्डी और बात ऐसे करते हैं जैसे सबकुछ उन्होंने ही कर दिया है। आज RJD का एमपी है जीरो है, लेकिन प्रधानमंत्री से नीचे बात ही नहीं करते हैं। आज भारत का प्रधानमंत्री कौन होगा वो ये तय कर रहे हैं। देश में बिहार सबसे गरीब और फिसड्डी है और नीतीश कुमार बात ऐसे करेंगे जैसे उन्होंने बिहार को अमेरिका बना दिया है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM