Patna News: जनता जाग गई है हकमारी नहीं चलेगी: वंदना कुमारी

खबरे |

खबरे |

Patna News: जनता जाग गई है हकमारी नहीं चलेगी: वंदना कुमारी
Published : Jun 5, 2025, 9:54 am IST
Updated : Jun 6, 2025, 9:55 am IST
SHARE ARTICLE
The public has woken up, usurpation of rights will not be tolerated Vandana Kumari news in hindi
The public has woken up, usurpation of rights will not be tolerated Vandana Kumari news in hindi

कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड -43 और 49 में वन्दना कुमारी ने किया जनसंवाद

Patna News In Hindi: पटना, कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 43 स्थित महमूदीचक और वार्ड 49 स्थित गुलबी घाट पर जन सुराज पार्टी की कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से दावेदार प्रत्याशी वंदना कुमारी ने जन सभा किया। भारी संख्या में शामिल लोगों के बीच वंदना कुमारी ने जन सुराज का मिशन सभी को बताया। साथ ही जन सुराज कैसे दूसरी पार्टियों से अलग है, ये भी बताया। जन संवाद में इन्होंने कहा कि 2023 की जातीय जनगणना के अनुसार गरीब परिवार को 3 डिसिमल जमीन देने कि बात कही गई थी। लेकिन मिला किसी को भी नहीं।

सिर्फ यही नहीं, राज्य सरकार की ओर से गरीब लोगों को 2 लाख रुपए की बात थी। ये बस सरकारी फाइलों तक रह गई। लोगों ने कहा, किसी के खाते में नहीं आए। वंदना कुमारी ने आगे पार्टी के संकल्प जन सुराज आयेगा - पांच  चीज हो जायेगा- के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा, रोजगार, पलायन से मुक्ति, महिलाओं को सस्ता ऋण और बुजुर्गों के लिए सम्मानजनक पेंशन देने का संकल्प है। वंदना कुमारी ने कहा महिलाओं को अपनी शक्ति पहचाननी होगी।

उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त होना होगा। साथ ही अपने अधिकारों को भी पहचानना होगा। उन्होंने कहा, आप जन सुराज के साथ जुड़े रहे। जन सुराज के विजन साझा करने के उपरांत स्थानीय लोगों की समस्याओं पर बात भी की। बैठक में "जन सुराज आयेगा पांच चीज हो जायेगा" का पैंपलेट, जन सुराज स्टीकर और कैलेंडर भी बैठक में शामिल सभी लोगों के बीच वितरित किया गया। जनसभा के समापन पर लोगों ने जय बिहार, जय  जय बिहार और जनता का सुन्दर राज जनसुराज जन सुराज के नारे लगाए गए। इसके बाद घर घर दस्तक के तहत महमूदीचक और कृष्ण कॉलोनी में विजिट किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों में रोहित, अजित कुमार, संतोष यादव, पप्पू लाल, कैलाश राय एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।

(For more news apart from The public has woken up, usurpation of rights will not be tolerated Vandana Kumari News In Hindi , stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM