Patna News: राहुल बताएं किसने बिहार के गरीबों व युवाओं को लूटा: मंगल पांडेय    

खबरे |

खबरे |

Patna News: राहुल बताएं किसने बिहार के गरीबों व युवाओं को लूटा: मंगल पांडेय    
Published : Apr 7, 2025, 6:57 pm IST
Updated : Apr 7, 2025, 6:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Rahul should tell who looted the poor and youth of Bihar, Mangal Pandey news in hindi
Rahul should tell who looted the poor and youth of Bihar, Mangal Pandey news in hindi

राजद - कांग्रेस ने मिलकर बिहार को किया बर्बाद, पदयात्रा का कर रहे पाखंड

Patna News In Hindi: पटना, सूबे के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री व भाजपा के वरीय नेता  मंगल पांडेय ने कांग्रेस सांसद  राहुल गांधी की बेगूसराय पदयात्रा पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस किनके साथ खड़ी है, यह याद रखना चाहिए। वो राजद के साथ गठबंधन में है। वही राजद जिनके शासनकाल में सबसे ज्यादा बिहार में पलायन हुए और युवा बेरोजगार हुए।

राहुल गांधी शायद अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। उन्हें याद कर लेना चाहिए कि जिस राजद की सरकार में हत्या, लूट, डकैती, महिला अत्याचार समेत घोटालों की लंबी फेहरिस्त है। उसी के साथ राहुल की पार्टी का गठजोड़ है।  पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी बेगूसराय में पदयात्रा के दौरान सफेद टी-शर्ट में आंदोलन का नेतृत्व करते नजर आए। मगर उनके सफेद टी - षर्ट पर बिहार की बर्बादी के निषान हैं।

पांडेय ने कहा कि जब बिहार में कांग्रेस हुकूमत में थी तो उसने सिर्फ दंगे भड़काए और भ्रष्टाचार किए। कांग्रेस ने ही भागलपुर के दंगे करवाए थे। देषभर में कांग्रेस जहां षासन में होती है, वहां केवल धार्मिक उन्माद होता है। यह उनका पुराना इतिहास रहा है। वहीं लालू यादव का जो 15 साल का जंगलराज था, उसमें कांग्रेस शामिल रही है। इस वजह से कांग्रेस बिहार की बर्बादी की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। कांग्रेस पार्टी को याद होना चाहिए कि उनके ही शासन में लालू यादव रेल मंत्री थे और नौकरी के बदले जमीन का घोटाला सामने आया। जिसके चक्कर में आज पूरा लालू परिवार फंसा है। लालू के इन  घोटालों के दाग भी कांग्रेस के ऊपर हैं। बिहार की बर्बादी में कांग्रेस-राजद बराबर की भागीदार है। कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी से कैसे भाग सकती है।

पांडेय ने कहा कि राहुल जिन राज्यों में प्रचार करते हैं। वहां कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलता है। बिहार में भी कांग्रेस का हाल दिल्ली जैसा ही होगा।  वे जीरो पर आउट होंगे। बिहार में इन दिनों सुशासन की सरकार माननीय मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही है। जहां समावेशी विकास से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है।

(For More News Apart From Rahul should tell who looted the poor and youth of Bihar, Mangal Pandey News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM